
शुक्रवार राशिफल 29 सितंबर 2023 श्राद्ध पूर्णिमा
मेष राशि
विदेश यात्रा का कार्यक्रम निरस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता से बजट प्रभावित होगा। नए प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है। अपने संपर्को का लाभ लें, लाभ होगा। पुराने निवेश आप को लाभान्वित करेंगे।
वृषभ राशि
आयात निर्यात के कार्यों में भारी लाभ होगा। मन ही मन किसी बात का चिंतन तनाव में ला सकता है। सकारात्मक सोच आप की तरक्की के रास्ते खोल देगी। परिजनों से भेंट संभव है।
मिथुन राशि
अधिकारी वर्ग आप को परेशान कर सकता है। आपके अपने ही आप को दुखी कर सकते हैं, साझेदारी में आपको धोखा दे सकते हैं। नए वस्त्रों की प्राप्ति होगी। वाहन सुख प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि
आपकी कार्यकुशलता से लोग आपसे जुड़ना चाहेंगे पर कार्यस्थल पर सहकर्मी विरोध भी करेंगे। व्यापार में नई योजना लाभप्रद रहेगी। बातचीत में सावधानी रखें। विदेश में व्यापार स्थापित कर सकते हैं।
सिंह राशि
कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार की अनदेखी से मनमुटाव हो सकता है। बाहरी दबाव से कार्य बाधित होंगे। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है। सतर्कता से कार्य करें, समय कमजोर है।
कन्या राशि
अपने कार्यों का विभाजन करें, सब काम आप अकेले नहीं कर सकते। काम को करने से पहले उसे किस तरह से पूरा करेंगे, रणनीति तैयार करें, परिणाम अनुकूल होंगे। आर्थिक पक्ष मध्यम रहेगा।
तुला राशि
मेहमानों का आवागमन बना रहेगा। आपकी बातों को लोग मानेंगे। आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। आकस्मिक कोई चौंकाने वाली खबर सुनेंगे। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक राशि
मन को शांत रखें, आप कितना सोचते हैं। फालतू विचारों को विराम दें। आजीविका के स्त्रोत में कमी आ सकती है। बोलने से पहले विचार करें। किसी अजनबी से विवाद हो सकता है।
धनु राशि
समय का सदुपयोग करें, अपनी कार्यकुशलता पर विश्वास रखें और पूर्ण विश्वास से करें। व्यापार में बदलाव के योग बन रहे हैं। संपत्ति के बंटवारे से राहत होगी। सामाजिक मान कीर्ति में वृद्धि होगी।
मकर राशि
नए संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। शिक्षा के क्षेत्र में ध्यान देने की जरूरत है। आकस्मिक आर्थिक संकट आ सकता है। अपनी आदतों को सुधारने की जरूरत है। नौकरी में बदलाव के योग हैं।
कुंभ राशि
व्यापार में कर्मचारियों के व्यवहार से परेशान रहेंगे। पुराने लेनदेन आज पक्ष में होंगे। किसी आगामी योजना की रूपरेखा बनेगी, आपके साथ वाले ही आपका विरोध करेंगे। धन लाभ संभव है।
मीन राशि
आपकी आदतों के कारण लोग आपका मजाक उड़ाएंगे। अपने सहकर्मियों को प्रोत्साहित करें, ज्यादा लाभ होगा। आपकी मदद के लिए लोग आगे आएंगे। मित्रो के साथ समय व्यतीत होगा। प्रेम प्रसंगों में सफलता मिल सकती है।
Published on:
28 Sept 2023 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
