
Aaj Ka Rashifal / Today Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।
यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।
वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।
दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज देव दीपावली के दिन यानि सोमवार, Monday, 07 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।
01. Aries Daily Horoscope 07 November 2022 आज का मेष राशिफल
- कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।
02. Taurus Daily Horoscope 07 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
- समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति भी होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
03. Gemini Daily Horoscope 07 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
- समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।
04. Cancer Daily Horoscope 07 November 2022 आज का कर्क राशिफल
- अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
05. Leo Daily Horoscope 07 November 2022 आज का सिंह राशिफल
- दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्ण रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा।कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
06. Virgo Daily Horoscope 07 November 2022 आज का कन्या राशिफल
- आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किये गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
07. Libra Daily Horoscope 07 November 2022 आज का तुला राशिफल
- कारोबार में विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दांपत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
08. Scorpio Daily Horoscope 07 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
- काम बहुत हैं उचित रहेगा कि आप अच्छे से पहले कार्यनीति तय करें। इसके बाद ही कार्य शुरु करें। धैर्य से अपने कार्यों के प्रति समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।
09. Sagittarius Daily Horoscope 07 November 2022 आज का धनु राशिफल
- स्वास्थ का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।
10. Capricorn Daily Horoscope 07 November 2022 आज का मकर राशिफल
- शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लम्बित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।
11. Aquarius Daily Horoscope 07 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
- साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।
12. Pisces Daily Horoscope 07 November 2022 आज का मीन राशिफल
- समय अनुकूल नहीं है, सतर्क रहें। कोई नया काम आरम्भ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभभावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
Updated on:
07 Nov 2022 07:28 am
Published on:
06 Nov 2022 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
