17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 10 August: 7 राशि वालों के आज चमकेंगे सितारे, जानें किन राशि के जातकों पर है देवगुरु का आशीर्वाद

अगस्त महीने के दसवेें दिन यानि गुरुवार, 10 अगस्त 2023 का राशिफल आपके जीवन में काफी खास रहने वाला है।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 09, 2023

horoscope_10_august_2023_rashifal_astrology.jpg

,,

अगस्त की 10 तारीख को गुरुवार यानि बृहस्पतिवार है, ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है और इस दिन के कारक देव भगवान विष्णु और माता सरस्वती माने गए हैं। ऐसे में आज का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। ध्यान रहे कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर रहती है। ऐसे में यहां ये भी समझ लें कि हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। वहीं गुरुवार का दिन किसी राशि के जातकों के लिए अति विशेष तो किसी के लिए सामान्य होने का संकेत दे रहा है, जिसे आज के राशिफल में पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

1. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातक आर्थिक मामलों में लापरवाही से बचें। किसी विषय को जानने की विशेष जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखावे एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचे।

2. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग बन रहे हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। उचित होगा कि लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें, परीक्षा में सफलता मिलेगी।

3. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातक अपने परिजनों से अच्छा व्यवहार करें। आपकी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट भी होगी। गुरुवार के दिन संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

4. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों को राजनैतिक संबंधो का लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मब खिन्न रह सकता है। पदोन्नति होने की संभावना के बीच सामाजिक कार्यों में खर्च होंगा।

Must Read-10 अगस्त 2023 का ये समय है आपके लिए विशेष, जानें गुरुवार के शुभ मुहूर्त

5. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातक अपने बल बुते पर काम करें। यानि दूसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर आपकी व्यवहार कुशलता से अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। अचानक धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

6. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों द्वारा व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारम्भ किया जाएगा। बड़े राजनजतिज्ञों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। ध्यान रहे कि अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते हैं।

7. तुला राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन तुला राशि के जातक खुद पर पूर्ण विश्वास रखे और नकारात्मक सोच को खुद से दूर बनाएं रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढने से सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। प्रेम प्रसंग में भी गुरुवार को सफल रहेगे।

8. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातक अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढने वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

9. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातक बातें कम और काम ज्यादा करें, आपको आज के दिन कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन खरीदने करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातक अपनी जिम्मेदारी से भाग रहे हैं। उचित होगा कि संभल जाएं। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढेगी।आज भागदौड़ अधिक रहेगी ।

11. कुम्भ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों के सामने विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन संभल कर चलाएं।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार गुरुवार यानि 10 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातकों के लिए विशेष मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।


बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग