24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal- आज 13 नवंबर 2022 को​ सूर्यदेव देंगे विजय का आशीर्वाद

Horoscope Today- जानें मेष से मीन राशि तक का कैसा रहेगा दिन? Aaj ka Rashifal 13 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get daily Rashifal and know about health, career and prosperity. - रविवार, 13 नवंबर 2022 को क्या कहते हैं आपके ग्रह व आपकी और आपके अपनों की राशि

3 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Nov 12, 2022

today_rashifal_13_november_sunday_2022.png

Aaj Ka Rashifal / Today Horoscope : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार आज के दिन यानि रविवार, Sunday, 13 नवंबर 2022 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है।

01. Aries Daily Horoscope 13 November 2022 आज का मेष राशिफल
- विवाह के लिए किए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान की चिंता रहेगी। विवेक से कार्य करें।

02. Taurus Daily Horoscope 13 November 2022 आज का वृषभ राशिफल
- भविष्य की चिंता रहेगी। किसी की जमानत दे कर जोखिम न लें। निवेश शुभ रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद न करें। पुरानी पीड़ा से ग्रस्त रहेंगे।

03. Gemini Daily Horoscope 13 November 2022 आज का मिथुन राशिफल
- नए कार्य की शुरुआत लाभप्रद रहेगी। मिजाज खुशनुमा रहेगा। जीवन आध्यात्म की तरफ मुड सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। विरोधी परास्त होंगे। इष्ट देव के आशीर्वाद से कार्य सफल होंगे।

04. Cancer Daily Horoscope 13 November 2022 आज का कर्क राशिफल
- समय रहते अपने कार्यों का विभाजन कर लें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद न करें। फालतू खर्च होंगे। अस्वस्थता के कारण मन खिन्न रहेगा।

05. Leo Daily Horoscope 13 November 2022 आज का सिंह राशिफल
- अपनी आदतों को बदलें और प्रयास करें कि जो भी फैसला लें उस पर कायम रहें ।संतान से मनभेद होगा। रुका हुआ धन मिलने कि संभावना है। यात्रा से लाभ होगा।

06. Virgo Daily Horoscope 13 November 2022 आज का कन्या राशिफल
- अपनों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। अनाज तिलहन के निवेश, नौकरी व यात्रा से लाभ होगा। कार्यस्थल में बदलाव संभव है। व्यवसाय में नई योजना लागू होगी।

07. Libra Daily Horoscope 13 November 2022 आज का तुला राशिफल
- सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। रचनात्मक कार्यो में रुचि रहेगी। घर-परिवार में चल रहे विवादों के कारण चिंतित रहेंगे। नैकरी में भागदौड़ रहेगी। दान धर्म कर सकते हैं।

08. Scorpio Daily Horoscope 13 November 2022 आज का वृश्चिक राशिफल
नया वाहन, मशीनरी पर धन खर्च होगा। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। परिवारिक कार्यक्रर्मों में भागदौड़ अधिक होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी।

09. Sagittarius Daily Horoscope 13 November 2022 आज का धनु राशिफल
- अपने हुनर को दिखाने का अवसर मिलेगा। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। संतान सुख मिलेगा। परिणय कार्य की रुकावटें दूर होंगी। माता पिता से अनबन सम्भव है।

10. Capricorn Daily Horoscope 13 November 2022 आज का मकर राशिफल
- प्रियजन से मन की बात बताने का अवसर मिलेगा। दिनचर्या व्यस्त रहेगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। निवेश शुभ रहेगा। पेट संबंधित रोग सम्भव है।

11. Aquarius Daily Horoscope 13 November 2022 आज का कुंभ राशिफल
- अपने व्यवहार को नम्र रखें। परिवार में बुजुर्गो का साथ मिलेगा। प्रमाद रहेगा। यात्रा मनोनुकूल रहेंगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।

12. Pisces Daily Horoscope 13 November 2022 आज का मीन राशिफल
- कार्यस्थल पर विवाद से बचें। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरी में परिश्रम अधिक होगा। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश में जोखिम न उठाएं।

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग