
17 july 2021 Horoscope
किसी भी व्यक्ति की राशि उसकी कुंडली में मौजूद चंद्र की स्थिति पर निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। दरअसल दैनिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है।
तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष चंदन श्यामनारायण व्यास के अनुसार आज शनिवार Saturday, 17 जुलाई 2021 के दिन आपका राशिफल क्या कहता है...
: Aries Daily Horoscope 17 July 2021 आज का मेष राशिफल
दिन की शुरुआत में मन उदास रहेगा। किसी विषय को समझने की जिज्ञासा रहेगी। अपने अधिनस्थों के किए कार्यों की सराहना करें, लाभ होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें।
: Taurus Daily Horoscope 17 July 2021 आज का वृषभ राशिफल
विवादित मामलों में विजय प्राप्त होगी। कुछ नया सीखने को मिलेगा। नौकरी में उत्साह की कमी रहेगी। जिंदगी से जुडी निजी बातें आज सामने आ सकती हैं।
Read more - Navagraha Shanti: नवग्रहों का आपके जीवन पर असर और इनके दुष्प्रभावों से बचने के उपाय
Gemini Daily Horoscope 17 July 2021 आज का मिथुन राशिफल
प्रतियोगिता में सफल होंगे। जीवन साथी के साथ मतभेद संभव है। मनचाहा जवाब न मिलने से निराश रहेंगे।
Cancer Daily Horoscope 17 July 2021 आज का कर्क राशिफल
नकारात्मक सोच से निराश मिलेगी। मित्रों से मतभेद हो सकते हैं। कार्य स्थल पर जन हानि के योग है। स्वयं पर से नियंत्रण खो सकते हैं।
Leo Daily Horoscope 17 July 2021 आज का सिंह राशिफल
अपने प्रोफेशन से आप खुश नहीं हैं, समय के साथ स्थिति आप के अनुकूल बनेगी। जीवन साथी का व्यवहार मनोबल बढ़ाएगा। कर्ज लेने की स्थिति निर्मित हो सकती है।
Virgo Daily Horoscope 17 July 2021 आज का कन्या राशिफल
राजनैतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पैसों का लेन देन संभव। खान पान पर ध्यान दें। स्वास्थ बिगड़ सकता है। मांगलिक कार्यक्रमों की रूप रेखा बनेगी।
Read more - Hindu Panchang : जानिए ऐसे व्रत-पर्व जो हिंदू पंचांग के हर महीने आते हैं...
Libra Daily Horoscope 17 July 2021 आज का तुला राशिफल
जमींन जायदाद के मसले निपटेंगे। घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विद्यार्थी परिणामों को लेकर चिंतित रहेंगे।
Read more - July 2021 Rashi Parivartan List - जुलाई 2021 में कौन-कौन से ग्रह करेंगे परिवर्तन? जानें इनका असर
Scorpio Daily Horoscope 17 July 2021 आज का वृश्चिक राशिफल
लोगों से प्रोत्साहन मिलेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। बुरी संगत के कारण नुक्सान होगा। धार्मिक कार्यो में रूचि बढेगी।
Sagittarius Daily Horoscope 17 July 2021 आज का धनु राशिफल
कार्यस्थल पर जो लोग आपको पसंद नहीं करते थे वे आज आप के कार्यों की तारीफ़ करेंगे। कार्य पूर्ण करने के लिए किसी की मदद लेनी होगी।
Read more - Corona Third Wave in astrology: कोरोना की तीसरी लहर कब और कैसे आएगी? जानें बचाव के उपाय
Capricorn Daily Horoscope 17 July 2021 आज का मकर राशिफल
पिता के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। तनाव बढ सकता है। ध्यान रहे आपके अपनों को आप की जरूरत है। तनाव से बचने के लिए बेहतर होगा कही घुमने चले जाय।
Aquarius Daily Horoscope 17 July 2021 आज का कुंभ राशिफल
अकारण किसी विवाद में फंस सकते हैं। मानसिकता को बदलने की जरूरत है। उन्नति में बाधा आएगी। आपमें से कुछ कोई खुशखबरी भी सुन सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी।
Read more - Hindu Calendar: कौन सा माह है किस देवी या देवता का? ऐसे समझें
Pisces Daily Horoscope 17 July 2021 आज का मीन राशिफल
संचित धन का निवेश लाभप्रद रहेगा। यदि नौकरी बदलने का मन बना चुके हैं तो किसी की सिफारिश से कार्य हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति संभव।
Published on:
16 Jul 2021 04:06 pm

बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
