7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope 17 September: 17 सितंबर का राशिफल, सूर्यदेव का वृषभ कर्क सहित आठ राशियों को आशीर्वाद

Today Horoscope 17 September sunday रविवार का दिन सूर्य देव की पूजा का दिन है। सूर्य आत्मा के कारक हैं और ग्रहों के राजा भी हैं। इनकी कृपा धन वैभव दिलाने वाली है। इसके अलावा रविवार भय भगाने वाले भगवान भैरव और दुष्टों का संहार करने वाली माता दुर्गा की भी पूजा का दिन है। कल कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा भी है, इससे यह दिन खास हो गया है। विश्वकर्मा जी शनिदेव के नाना भी हैं, इसलिए आज शनिदेव को भी प्रसन्न किया जा सकता है, जिससे लाभ ही लाभ होगा तो ज्योतिष के अनुसार आइये आज का राशिफल में जानें किस पर सर्यदेव की विशेष कृपा है।

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 16, 2023

sunday_rashifal.jpg

रविवार राशिफल 17 सितंबर 2023

Sunday aaj ka Rashifal 17 September 2023 सितंबर महीने के वार रविवार, 17 सितंबर 2023 का राशिफल सभी राशियों के लोगों के जीवन में काफी खास रहने वाला है। कल रविवार को कन्या संक्रांति और विश्वकर्मा पूजा भी है। विश्वकर्मा पूजा कन्या संक्रांति का क्षण शाम 5.13 बजे होगा। इससे इस समय पूजा सुख समृद्धि लाने वाली होगी, क्योंकि कर्म से जुड़े दो देवताओं विश्वकर्मा और शनि के साथ ग्रहों के राजा सूर्य को भी प्रसन्न करेगा। इस शुभ घड़ी में ग्रहों के शुभ होने का संकेत आज का राशिफल में जीवन के पूर्वानुमानों को भी शुभ बना रहा है। इसलिए इस दैनिक राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें किस राशि के जातक को मिल रहा सूर्यदेव का आशीर्वाद..

मेष राशि
किसी के सामने झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।


वृषभ राशि
अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं, संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।


मिथुन राशि
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

ये भी पढ़ेंः Ram Temple Latest Video: राम मंदिर उद्घाटन की तैयारी तेज, देखिए अयोध्या में मंदिर निर्माण का लेटेस्ट वीडियो


कर्क राशि
आप के हौंसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता अस्वस्थ रह सकते हैं। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेगा।

सिंह राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। । कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

कन्या राशि
बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए, पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।


तुला राशि
आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि सफल रहेंगे, कुबुद्धि से हानि संभव है।

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Taurus: राहु केतु वृषभ राशि वालों के साथ करेंगे खेल, दुखद समाचार मिलने की आशंका


वृश्चिक राशि
प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते हैं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त-व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी रहेगी, जोखिम न उठाएं।

धनु राशि
अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर राशि
रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ-परख कम होगी। पिता के साथ आजकल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।

कुंभ राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभलकर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटना आदि से बचें। विवाद न करें।

मीन राशि
दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।