राशिफल

Today Horoscope 18 September: सोमवार को मिथुन, कन्या समेत पांच राशियों पर शिवजी की विशेष कृपा, आज होगा धन लाभ

monday horoscope 18 September 2023 सितंबर महीने का यह सोमवार 18 सितंबर 2023 आपके जीवन में खास रहने वाला है। सोमवार राशिफल बताता है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष तृतीया यानी वाराह जयंती, हरतालिका तीज के दिन आप पर शिवजी और भगवान वाराह की कृपा होने वाली है और पांच राशियों को निवेश से धन लाभ होने वाला है तो आइये आज का राशिफल दैनिक राशिफल में उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास बता रहे हैं कि कौन हैं आज की लकी राशियां....

2 min read
Sep 17, 2023
सोमवार राशिफल 18 सितंबर 2023

मेष राशि
अपने वाक्चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें ।

वृषभ राशि
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपने सोच को बदलें, न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें, इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन राशि
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दे। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशि
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें, पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।।

कन्या राशि
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रहीं हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।

तुला राशि
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही है।

वृश्चिक राशि
कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते हैं पर करते कितना कम हैं। इस पर ध्यान दें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु राशि
क्या करूं, क्या न करूं, इसी स्थिति से आप गुजर रहे हैं। शांति से फैसले लें जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात होगी, मन प्रफुल्लित होगा।

मकर राशि
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है, काम ज्यादा, मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं। इससे आपको सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि
जो करना चाहिए वो करिए। फालतू समय बर्बाद न करें, दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं, पुराने निवेश से लाभ होगा।

मीन राशि
कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे, अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Updated on:
17 Sept 2023 05:37 pm
Published on:
17 Sept 2023 05:35 pm
Also Read
View All

अगली खबर