21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Daily Rashifal- शनिवार को 6 राशि के जातकों की चमकेगी किस्मतए जानें किन राशियों पर रहेगी शनिदेव की कृपा

साल 2023 के 8वें महीने यानि के 19वेें दिन यानि 19 अगस्त 2023 को शनिवार है। ये सावन के दूसरे भाग का शनिवार है, ऐसे में इस दिन सुबह तृतीया और उसके बाद चतुर्थी तिथि रहेगी।

4 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 18, 2023

daily_rashifal_saturday_19aug2023.jpg

इस दिन का राशिफल सभी 12 राशि के जातकों के जीवन में खास महत्व वाला रहता सकता है। अगस्त की 19 तारीख को शनिवार है, ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। वहीं इस दिन की कारक देवी शनि का संचालन करने वाली देवी काली हैं। ऐसे में शनिवार का राशिफल आपके जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है।

यहां ये भी जान लें कि हर जातक की राशि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर होता है। वहीं शनिवार का दिन जहां एक ओर कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद खास रहता दिख रहा है तो वहीं कुछ राशि के जातकों के लिए यह दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता, जिसे आज के राशिफल में आप भी पढ़ सकते हैं। इस दैनिक राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास...

01. मेष राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन मेष राशि के जातकों को परिजनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही आपसी संबंधों में मधुरता आने के अलावा न्याया पक्ष भी मजबूत होगा। ध्यान रहे इस दिन कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है, अत: वाणी पर नियंत्रण रखें। इसके अलावा शनिवार के दिन आपका धन सुख सुविधाओं पर ज्यादा खर्च हो सकता है।

02. वृषभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन वृषभ राशि के जातक कार्यस्थल पर व्यस्थ रहेंगे। उचित रहेगा कि ये इस दिन किसी भी विवाद दूर ही रहें। अचानक किसी बड़े खर्च की संभावना के बीच पारिवारिक क्लेश हो सकता है। जल्दबाजी से बचें अन्यथा हानि का अंदेशा है।

03. मिथुन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन मिथुन राशि के जातकों को कोई पुराना धन मिल सकता है। साथ ही सोमवार को रुके हुए कार्य भी पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। इस दिन पिता से किसी जरूरी विषय पर चर्चा संभव है। अनाज तिलहन व्यवसायी इस दिन व्यस्थ रहेंगे, वहीं संतान के विवाह समन्धित समस्या रहेगी।

04. कर्क राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन कर्क राशि के जातकों को कार्यपद्धति में सुधार से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इनकी घर-बाहर में पूछ-परख रहेगी। व्यवसायिक नई योजना बनाने के अलावा इस दिन अपनी गलतियों को नजरअंदाज न करें। अपनी संगति संभालने के साथ ही अपने जीवन साथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें ।

05. सिंह राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन सिंह राशि के जातकों का कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक आस्था में वृद्धि के बीच आपके शत्रु भी सक्रिय रहेंगे। चिंता व तनाव के बीच थकान भी बनी रहेगी।

06. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों के नए दोस्त बनेंगे। शनिवार के दिन परिवार में चिंता व तनाव के बीच जल्दबाजी से बचें नहीं तो हानि हो सकती है। कार्यस्थल पर विवाद से दूर रहने के साथ ही वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में भी इस दिन सावधानी रखें।

07. कन्या राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन कन्या राशि के जातकों की वाक्शेली से लोग प्रभावित होंगे। यह दिन प्रेम-प्रसंग के लिए अनुकूल रहेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। माता से अकारण वाक्युद्ध की संभावना के बीच कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

MUST READ-

Saturday Shubh Muhurat- 19 अगस्त 2023 के शुभ मुहूर्त, ज्योतिष के अनुसार आपके लिए हैं खास

सपने में शनिदेव के संकेतों को ऐसे पहचानें, एक्सीडेंट से लेकर बड़े धन लाभ तक का करते हैं इशारा

Vish Yog- 3 राशि के जातकों के लिए आ रहा है भयानक समय, विष योग बन सकता है विनाशकारी

08. वृश्चिक राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन वृश्चिक राशि के जातकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। इस दिन आपको संपत्ति के कार्य लाभ देंगे साथ ही आपके लिए उन्नति के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। संतान की नौकरी लगने से प्रसन्नता होने के बीच धनलाभ भी होगा। लेकिन भय, पीड़ा, चिंता और तनाव भी बने रहेंगे।

09. धनु राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन धनु राशि के जातकों के रुके कार्यों में गति आएगी। पार्टी-पिकनिक के आनंद के बीच विद्यार्थी वर्ग को आज के रिजल्ट में सफलता हासिल होगी। दोस्तों से मनमुटाव की संभावना के बीच ध्यान रहे किसी की सुनी सुनाई बातों पर आंख मुंद कर यकीन न करें।

10. मकर राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन मकर राशि के जातकों को निवेश में लाभ होगा। लेकिन कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। उचित होगा कि वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। आपमें से कुछ काये दुखद समाचार मिल सकता है।

11. कुंभ राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन कुंभ राशि के जातकों के कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा प्रतिष्ठा वृद्धि के बीच विवाह के लिए किए गऐ प्रयास सफल रहेंगे। लेकिन ध्यान रहे कि कभी कभी जरूरत से ज्यादा होशियारी भी नुकसान दे देती है।

12. मीन राशि-
आज के राशिफल के अनुसार शनिवार यानि 19 अगस्त 2023 के दिन मीन राशि के जातकों को परिजनों से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपमें आत्मसम्मान में वृद्धि होने के साथ ही आपके शत्रु भी परास्त होंगे। विवादों से बचने के साथ ही ये भी जान लें कि आज आपका कोई अपना आपके विरुद्ध षड्यंत्र रच सकता है। शनिवार के दिन बच्चों के विवाह की चिंता भी सताएगी।