today horoscope 24 september आज का राशिफल 24 सितंबर के अनुसार रविवार का दिन मेष राशि के नेताओं के लिए अच्छा है तो मिथुन राशि वालों को कारोबार में सफलता मिलेगी.. आज का राशिफल में पं. चंदन श्यान नारायण व्यास से जानिए किसको क्या लाभ होगा।
मेष राशि
राजनीतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव है, सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।
वृषभ राशि
काम को समय पर करें, अपनी जिम्मेदारी को पूरा करें। संतान से वाद-विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।
मिथुन राशि
किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।
कर्क राशि
परिजनों की मदद से रूके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।
सिंह राशि
कारोबार विस्तार की रूपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है, निजी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं। बेहतर होगा समझ से काम लें।
कन्या राशि
व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। आप का अपना धोखा दे सकता है। शिवजी की आराधना से कामना पूर्ण होगी।
तुला राशि
पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। समय अनुकूल है।
वृश्चिक राशि
मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।
धनु राशि
कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे, आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फालतू मे ज्यादा निरर्थक सोचते हैं।
मकर राशि
दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।
कुंभ राशि
अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रूचि बढ़ेगी।
मीन राशि
अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयो के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।