
आज का राशिफल 5 सितंबर 2023
मेष राशि
किसी को भी नीचा दिखाने की कोशिश ना करें, अपने व्यवहार को नम्र बनाएं। संतान की उन्नति में आ रही बाधा दूर होगी, बहनों से संबंधों में कटुता आएगी। संपत्ति से संबंधित विवाद बड़ा रूप ले सकता है।
वृषभ राशि
व्यापार पर कर्ज की अधिकता से तनाव बढ़ सकता है। अपनी आदतों के कारण आप लोगों से पीछे हैं, समय रहते अपनी आदतों को सुधारें। व्यापार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, पुराने विवाद उभर सकते हैं।
मिथुन राशि
प्रेम प्रसंग के कारण पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलने से रूके कार्य पूरे होंगे, मकान दुकान की मरम्मत पर धन खर्च होगा। सामाजिक आयोजनों में सहभागिता होगी।
कर्क राशि
परिजनों द्वारा आपके किए कार्यों की सराहना होगी, लंबे समय से अटके संपत्ति के विवाद आपसी सहमति से हल होंगे। पैरों में चोट आ सकती है, गले से संबंधित पीड़ा बनी रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।
सिंह राशि
किसी की सुनी सुनाई बातों पर ध्यान न दें। अपने विवेक से कार्य करें। संतों के मार्गदर्शन से जीवन की दशा और दिशा बदल सकती है। आध्यात्मिक उन्नति होगी, धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या राशि
अपने व्यवहार से सभी का दिल जीत लेंगे। कार्य की अधिकता से निजी जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे, आज पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन पर खर्च होगा।
तुला राशि
साझेदारी से लाभ होगा, बिना सोचे समझे आर्थिक निवेश से बचें। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, अपनों से बड़ों का मार्गदर्शन नुकसान होने से बचा सकता है। झूठ बोलने से बचें, अध्ययन के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पा रहे हैं, स्वास्थ्य पर खर्च होगा। मकान दुकान की साज-सज्जा पर धन खर्च होगा। किसी योग्य व्यक्ति के मार्गदर्शन से रूके कार्य पूरे होंगे, किसी कार्य को करने के लिए आपका अनुभव काम आएगा।
धनु राशि
आपको अपने रहन-सहन में बदलाव लाने की जरूरत है। स्वास्थ्य में प्रति लापरवाही ना करें, अपनी भावनाओं पर काबू रखें। खर्चीले व्यवहार पर नियंत्रण रखें, कार्यस्थल पर लोग आपके गलती करने का इंतजार करेंगे।
मकर राशि
सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, कुछ नया करने की चाह आगे बढ़ने में मददगार साबित होगी। पुराना रूका धन मिलेगा, मन प्रफुल्लित होगा। प्रेम प्रसंग के कारण घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।
कुंभ राशि
अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत करें, किसी काम को करने के लिए पहले एकाग्रचित्त होकर निर्णय लें, आप स्वयं पसोपेश में हैं कि काम करूं या ना करूं, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी क्षमता से अधिक खर्च होगा।
मीन राशि
नौकरी करें या व्यवसाय करें, इसी दुविधा में रहेंगे, कार्यस्थल पर मामूली टूट-फूट संभव है। धार्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत होगा, किसी संपत्ति के क्रय-विक्रय में आ रहे अवरोध दूर होंगे।
Updated on:
04 Sept 2023 07:00 pm
Published on:
04 Sept 2023 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
