22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Horoscope 6 June: इन व्यापारियों के लिए अच्छा दिन, कन्या के लिए ऐसा रहेगा निवेश

आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) 6 जून के अनुसार यह दिन कई राशियों के लिए लाभदायक है, खासतौर से कुछ राशि के व्यापारियों के लिए यह दिन मंगलमय है, जानिए किस पर ईश्वर की कृपा होने वाली है। इस दैनिक राशिफल (daily rashifal prediction) में भविष्यवाणी कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jun 05, 2023

aaj_ka_rashifal_latest_patrika_image.gif

aaj ka rashifal

मेषः ध्यान से काम करें और अपने चित्त को स्थिर रखें। निजी प्रयास सार्थक होंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति या क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। सामाजिक सम्मान मिलेगा।


वृषभ: आज का दिन नए अनुभव कराने वाला है। वाहन सुख संभव है। व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। आलस्य नहीं करें। खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे।


मिथुन: ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण के अनुसार व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। आजीविका संबंधी समस्या का समाधान संभव है। संत समागम होगा। वाहन सुख मिलेगा। वाद विवाद और लड़ाई, झगड़ों से यथासंभव बचें।


कर्क : आप के व्यवहार से अधीनस्थ आप के प्रेमी बन जाएंगे। अपनी स्थिति, योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यवहारकुशलता से अधिकारियों के सम्मानपात्र बन सकेंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना है।


सिंह : आप के अपने आप की उन्नति से खुश नहीं होंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलेगी। चिंता, व्याकुलता और भागदौड़ रहेगी। आपके कार्यों की आलोचना होगी।


कन्या : पुराने निवेश से लाभ होगा। विवाह में आ रही बाधा यथावत रहेगी। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। वाहन सतर्कता से चलाएं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन हो सकेगा। बड़े लोगों से भेंट होगी।

ये भी पढ़ेंः Weekly Love Rashifal 5 June-11 June: कुंभ, मीन समेत इन राशियों के लव में विलेन, तीन को सितारों का ग्रीन सिग्नल


तुला : मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी। मंगलवार को तुला राशि के जातक की स्वाध्याय में रूचि बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।


वृश्चिक : पिता और आप के बीच तालमेल स्थापित न होने से परेशानी होगी। उचित मार्गदर्शन लेना होगा। कर्ज न लें। आशा के अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बनेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है।


धनु : समय रहते धनु राशि के जातक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। उलझनों से मुक्ति मिलेगी। अधिक लोभ, लालच न करें। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा।


मकर: आपसी विवाद का अंत होगा। इस दिन किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। बुद्धिमानी से कई रूके कार्य पूर्ण होने के योग बनेंगे। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी।


कुंभ : आज के दिन आपका मन अशांत रहेगा। भूमि, आवास की समस्याओं में वृद्धि की आशंका है। आर्थिक चिंता के कारण मन में असंतोष रहेगा। व्यय में कटौती का प्रयास करें। संत समागम होगा।


मीनः अपनों के व्यवहार से मन दुखी होगा। आकस्मिक यात्रा सम्भव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप से बचें। क्रोध एवं उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णय लाभदायी होंगे।