
आज का राशिफल 7 सितंबर 2023
मेष राशि
अपने कार्य करने के तरीकों को बदलें, आपसी समझौते से बात बनेगी। व्यापार में परेशानी का सामना करना पड़ेगा, कर्ज से संबंधित कार्य होंगे। परिजनों के व्यवहार से नाखुश होंगे।
वृषभ राशि
दिन की उपयोगिता को समझें, संबंधों को बिखरने से रोकें। आप के अपने ही आप को दूर कर रहे हैं, आप बहुत जल्द लोगों पर भरोसा कर लेते हैं। सात सितंबर को आर्थिक लाभ होगा, यात्रा निरस्त होगी।
मिथुन राशि
दिन की शुरुआत में तनाव रहेगा, जो दिन के अंत तक खत्म होगा। घर की साज सज्जा मरम्मत पर खर्च होगा, नए संबंध बनेंगे, जो आप का रूका कार्य पूरा कराएंगे, धन कोष में वृद्धि होगी।
कर्क राशि
व्यापार विस्तार के लिए उचित परामर्श मिलेगा, भाइयों से स्नेह मिलेगा। परिजनों के व्यवहार से मन में असंतोष रहेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी, परिजनों के साथ समय बीतेगा।
सिंह राशि
आप अपने व्यवहार को नम्र रखें, वाणी पर नियंत्रण के साथ तौर तरीके सीखें। पेट से संबंधित पीड़ा संभव है, आजीविका के लिए यात्रा करना होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।
कन्या राशि
पुराने रूके कार्यों को करना होगा, अधिकारी वर्ग आप के काम से खुश होगा। आर्थिक लाभ के योग हैं, मेहमानों का आगमन मन को सुख देगा। खर्च की अधिकता रहेगी।
तुला राशि
जीवन में कई उतार चढ़ाव आते हैं, आप इस तरह हताश हो कर बैठ गए तो नुकसान आप के साथ कई लोगों का होगा। कारोबार में उन्नति के योग हैं। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृश्चिक राशि
भाग्योदय का समय है। अपनी पूरी मेहनत से अपने कार्य में लग जाएं, सफल होंगे। कार्यस्थल पर बार बार खराब हो रही मशीनरी से परेशान रहेंगे। मशीनरी का स्थान परिवर्तन कर दें, समाधान हो जाएगा।
धनु राशि
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान में ध्यान देने की जरूरत है। कई दिनों से आप के मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। झूठ बोल कर आप स्वयं फंस सकते हैं। धन लाभ हो सकता है।
मकर राशि
काम को टालना बंद करें और समय पर कार्य को करना सीखें। जल्दबाजी में लिए फैसले गलत साबित होंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों का सानिध्य प्राप्त हो सकता है।
कुंभ राशि
बेहतर सफलता के लिए कार्य योजना में बदलाव लाएं। खुद के तौर तरीके को बदलें। परिवार में बहनों के विवाह की चिंता बनी रहेगी। कपास तेल और लौह व्यापार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
मीन राशि
केवल पैसा कमाने में ही न लगें, अपनी जरूरी जिम्मेदारी में पूरी करें। व्यस्तता के चलते जरूरी कार्य आज भी पूर्ण नहीं हो पाएंगे। नौकरी में तबादले के योग बन रहे हैं। आर्थिक लाभ होगा।
Updated on:
06 Sept 2023 06:29 pm
Published on:
06 Sept 2023 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
