
today horoscope, daily horoscope, aaj ka rashifal, shaniwar ka rashifal, 13 May 2023 ka rashifal: मेष राशि के लोगों का व्यवहार ही उनका व्यक्तित्व निखारेगा। उन्हें आज किसी संत पुरुष के दर्शन हो सकते हैं। उनका न्याय पक्ष भी आज मजबूत रहने वाला है। लेकिन आपकी राशि का हाल क्या है? यह जानने के लिए आपको पढऩा होगा पत्रिका.कॉम का आज का राशिफल, उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास आपको बताएंगे आज शनिवार 13 मई 2023 का दिन किस राशि के लिए खुश खबरी ला रहा है...
मेष
अच्छा व्यवहार आप के व्यक्तित्व को और निखार सकता है। किसी संत पुरुष के दर्शन संभव हैं। कारोबार और परिवार में सामंजस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ
आज किसी को सफेद वस्तु का दान करें। धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी।
मिथुन
संपत्ति के बड़े सौदे लाभदायक रहेंगे। आपकी समझ और अनुभव से भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बिजनेस यात्रा लाभदायक रहेंगी। घर के बुजुर्गों को समय दें।
कर्क
दिन की शुरुआत में स्वभाव गरम रहेगा। दिनचर्या को बदलें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलने की पूरी संभावना है। सतर्क रहें। खर्च बढ़ेंगे। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेगे।
सिंह
अपने कपड़े, रहन-सहन आदि के साथ अपने व्यवहार पर भी ध्यान दें। कई लोग आपसे नाराज हैं। रुका हुआ धन प्रयास करने पर ही मिलेगा। यात्रा, निवेश और नौकरी लाभ देंगे। ट्रांसफर हो सकता है, जो चिंताजनक रहेगा।
कन्या
परिजनों का स्वास्थ्य नरम रह सकता है। लंबे समय से चले आ रहे लंबित कार्यों को आज गति मिलेगी। बिजनेस कार्य प्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण अति आवश्यक है।
तुला
अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों की निंदा करने से बचें। धार्मिक लाभ मिलेगा। राजकीय सहयोग से कार्य सिद्धि होगी। बिजनेस यात्रा और भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी।
वृश्चिक
किसी बड़े प्रोजेक्ट की रूप रेखा बनेगी। दुकान-मकान के विवाद आपसी समझौते से हल होंगे। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी।
धनु
थोड़ा समय अपने परिवार को दें। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। मान-सम्मान को ठेस लग सकती है। बिजनेस की बाधा दूर होकर कार्य सिद्धि होगी।
मकर
परिवार के आयोजनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। जीवन साथी के साथ विवाद की आशंका। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में धर्म-पूजा के लिए भी समय निकालें।
कुंभ
कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश कामयाब होगी। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा।
मीन
दिन की शुरुआत नए संकल्पों से होगी। परिजनों के साथ किसी आयोजन में शामिल होंगे। जितना हो सके उतना विवादों को टालें। आज किसी हनुमान मंदिर जा कर सिंदूर और ध्वज अर्पित करें। विजय होगी।
Published on:
12 May 2023 05:17 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
