
Daily Horoscope/Today Horoscope/Wednesday Horoscope/ Aaj Ka rashifal: अगर आप भी सोच रहे हैं कि कल का आपका दिन कैसा रहेगा, तो आपके इस सवाल का जवाब दे रहे हैं उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्याम नारायण व्यास। उनके मुताबिक मेष राशि के लोगों को आज कई क्षेत्रों से धन लाभ के योग बन रहे हैं, तो सिंह राशि के लोगों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढऩे का समय है। आप भी जानें आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला है आपका आज का यानी बुधवार का दिन...
मेष- कम बोलें, अच्छा बोलें। आज कई क्षेत्रों से धनलाभ संभव है। घर-परिवार की चिंता से तनाव रहेगा। निजी कार्यों से भागदौड़ अधिक होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा हो सकती है।
वृषभ- समय की अनुकूलता का आभास होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आर्थिक लाभ होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है ।
मिथुन- आज पसंदीदा भोजन का आनंद मिलेगा। दोस्तों के साथ यात्रा होगी। नौकरी में परिश्रम निरर्थक होगा। आप की लापरवाही से लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाह प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क- दिन की शुरुआत में आलस की अधिकता रहेगी। कॅरियर के प्रति निर्णय लेने में संकोच रहेगा। धन प्राप्ति सुगमता से होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
सिंह- आज रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम अधिक होगा। बुजुर्ग जनों को पुरानी व्याधि से कष्ट होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
कन्या- व्यापारिक नई योजना बनेगी। कार्य प्रणाली में सुधार की आवश्यकता है। राजकीय सहयोग मिलेगा। उन्नति होगी। अपनों से मनमुटाव हो सकता है।
Updated on:
07 Mar 2023 04:20 pm
Published on:
07 Mar 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
