
latest horoscope saturday
today horoscope, daily horoscope, guruwar rashifal, mesh se meen tak: आज मेष राशि वालों की रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तो वृषभ राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिल सकता है। वहीं मिथुन राशि वाले लोग आज पूरा दिन व्यस्त रहने वाले हैं। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास पत्रिका.कॉम के इस लेख में बता रहे हैं आज गुरुवार को आपका दिन कैसा रहने वाला है। मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल...
मेष - आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ होगी। कपड़े और गहने मिलेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें। आपकी सोच बदलने की जरूरत है।
वृषभ- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस बढ़ेगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन मौके नहीं मिलते।समय का भरपूर लाभ लें। यह समय आपके लिए उत्तम है।
मिथुन- सफलतादायक समय चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में बितेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबार में नए अवसर आपको लाभ दिलाएंगे।
कर्क- आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।
सिंह- स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते हैं।
कन्या- किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना हे। मेहनत के अनुकूल फल नहीं मिलेगा।
तुला- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट अराधना सहायक होगी।
वृश्चिक- छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज पूरा हो जाएगा। शत्रु हावी हो सकते हैं।
धनु- स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आएंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।
मकर- अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को ले कर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य लोगों के लिए समय उपयुक्त है। बिजनेस बढ़ेगा। वाहन सुख मिल सकता है।
कुम्भ- अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी नाखुश होगे। अपने टॉकिंग वे से आप अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन- अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातें सुनें, उनके एक्सपीरियंस आपके लिए लाभ देने वाले रहेंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। बिजनेस यात्रा संभव।
Updated on:
17 May 2023 06:04 pm
Published on:
17 May 2023 06:01 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
