
Today Horoscope, Daily Horosope, Aaj ka rashifal, Friday Horoscope, Shukrawar Ka Rashifal: आज शुक्रवार का दिन कुछ लोगों के लिए खुशियां लाने वाला साबित होगा, तो कुछ लोगों को आज संभलकर रहने की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी राशि है तुला, वृश्चिक, मिथुन, धनु, मकर, कुम्भ और मीन तो पत्रिका.कॉम आपके लिए लाया है उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य तथा पंचांगकर्ता पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से बातचीत के आधार पर आपका आज का राशिफल, इस लेख में आप जान सकते हैं कैसा रहने वाला है आपका शुक्रवार का दिन...
तुला- पुराने निवेश से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। विवाद न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनजाने में कोई बड़ी गलती की आशंका है, संभल कर रहें।
वृश्चिक- आलस की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। विवाद से क्लेश होगा। यात्रा कष्ट संभव है। व्यय वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें, हानि होगी। जोखिम न लें। नए लोगो से सतर्क रहें।
धनु- निर्णय लेने में आप बहुत कमजोर हैं। अपने आप पर आपको भरोसा नहीं है। रुका हुआ धन वापस आएगा। उन्नति होगी। धनलाभ होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
मकर- मन की बात हर किसी को बताने से बचें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिश्रम अधिक होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन संचय में वृद्धि होगी।
कुम्भ- किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें। आपकी तरक्की में सबसे बड़ा अवरोध है आपका क्रोध। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे। शारीरिक कष्ट हो सकता है।
मीन- दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सवधानी से करें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। भय और चिंता का माहौल रहेगा। चोट, चोरी और विवाद आदि से हानि की आशंका है।
Updated on:
09 Mar 2023 03:49 pm
Published on:
09 Mar 2023 03:45 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
