8 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 16 जुलाई: मेष, वृषभ समेत आठ राशि के लोगों को आज लाभ, इनके लिए कुछ समस्या

आज का राशिफल 16 जुलाई संकेत करता है कि रविवार को भगवान भास्कर की कृपा से आठ राशियों को बेहद लाभ होने वाला है, इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jul 15, 2023

horoscope_today_latest.jpg

आज का राशिफल 16 जुलाई 2023

मेष राशि: किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, व्यापारिक कार्य से यात्रा सम्भव है। यात्रा सुखद, शुभफलदायक रहेगी। किसी बड़े निवेश की संभावना है। दोस्तों के साथ संबंध कमजोर होंगे।


वृषभ राशि: पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार रविवार को वृष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कामों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव।


मिथुन राशि : दिन महत्वपूर्ण है। कई आवश्यक अनुबंध होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। व्यापार में अधिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। पुराने संबंधों में यश की वृद्धि होगी। जीवनसाथी के व्यवहार में अनुकूलता रहेगी। शनि ग्रह की अनुकूलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें।


कर्क राशि: दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। श्री हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें।


सिंह राशिः कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। आज श्री हनुमानजी के लिए गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं।


कन्या राशि : यात्रा में अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक कार्य सिद्धि होगी। नवीन व्यापार के प्रस्ताव मिलेंगे। वाहन खर्च बढ़ेगा। संतान के कार्यों से चिंता में वृद्धि हो सकती है। आज पहनावे में सफेद रंग का प्रयोग करें।

ये भी पढ़ेंः Numerology Prediction 16 to 22 July: किन बर्थ डेट वालों को इस सप्ताह मिलेगी सफलता, मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत


तुला राशि: व्यापारिक कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। नवीन कार्यों पर विशेष प्रयास की आवश्यकता है। मित्रों के सहयोग से कुटुंब की समस्याएं हल होंगी। अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे।


वृश्चिक राशि : अपनी प्रतिभा से परिवार का मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अकस्मात धन मिलेगा। मानसिक सुख-शांति रहेगी। नए मित्र बनेंगे।


धनु राशि: विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। क्रोध, उत्तेजना पर संयम रखें। संतान के विवाह की चिंता रहेगी। रविवार को इस राशि के जातक के लिए यात्रा संभव है।


मकर राशि: बुद्धि विवेक से रूके कार्य पूरे करने में सफल होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे। वाहन का प्रयोग संभल कर करें।


कुंभ राशि : अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखें। कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।


मीन राशि : कार्य में सफलता होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। परिवार में तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति कष्टकारी होगी। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता मिलने से हर्ष होगा। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

ये भी पढ़ेंः Numerology Prediction 16 to 22 July: किन बर्थ डेट वालों को इस सप्ताह मिलेगी सफलता, मूलांक 1 से मूलांक 9 तक के किन लोगों को संभलकर रहने की जरूरत