
1 अक्टूबर रविवार का राशिफल 2023
मेष राशि
आज मनचाहा काम मिलने पर प्रसन्नता मिलेगी। कार्यस्थल पर वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्यशैली में सुधार करने की जरूरत है। व्यक्तिगत मामलों में बाहरी हस्तक्षेप से बात बिगड़ सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा।।
वृषभ राशि
आज प्रस्तावित योजना लंबित हो सकती है। कार्य न होने से हताश होंगे। दूसरों की बातों पर बहुत जल्द विश्वास कर लेते हैं। सुख-सुविधा पर खर्च होगा, बुजुर्गों की भावनाओं को समझें।
मिथुन राशि
आपका जिद्दी रवैया नुकसानदायक रहेगा। कार्य में सफलता न मिली तो दूसरों को दोष देने की बजाय अपनी कमियां दूर करें। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है, व्यापारिक विस्तार की योजना सफल रहेगी।
कर्क राशि
आपका पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। कार्यस्थल पर किया गया परिश्रम सार्थक होगा। संतान के कृत्यों के कारण चिंतित होंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद और लाभप्रद होगी। प्रेम प्रसंग प्रगाढ़ होंगे। आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
सिंह राशि
आपकी मेहनत और समर्पण से भाग्योदय संभव हैं। घरेलू विवाद सुलझ सकते हैं। आज किसी से दिल की बात कहने का अवसर मिलेगा। परिजनों से संबंध बेहतर होंगे। धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें।
कन्या राशि
दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा. लंबे समय से अटके काम सहज ही पूरे होंगे। अपने गुस्से पर काबू रखें, वर्ना बात बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करेंगे।
तुला राशि
आपकी बातों से करीबी नाराज हो सकते हैं। कार्यस्थल पर सहयोगी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। झूठ बोलने से बचें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बहनों से विवाद होंगे।
वृश्चिक राशि
युवाओं के लिए समय उपयुक्त है । मनचाही नौकरी की तलाश रहेगी, मेहनत करने से पीछे न हटें, पदोन्नति के आसार हैं। उच्च शिक्षा में अध्ययन के लिए शहर छोड़ना होगा। निजी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
धनु राशि
आज लापरवाही की तो लाभदायी योजना हाथ से निकल सकती है। व्यापारिक लेन-देन में सावधानी रखें, स्थायी संपत्ति के क्रय -विक्रय में धन लगेगा।
मकर राशि
आलस्य हावी रहेगा। बुद्धिजीवियों से संपर्क बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। कारोबार में व्यवस्था सुधारें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
नौकरी में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है। विरोधियों से विवाद की स्थिति बन सकती है।
मीन राशि
अपनी मेहनत के बल पर काम पूरा कर लेंगे। युवाओं का दिन दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। संतान की वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। रोजगार की तलाश में यात्रा होगी।
Updated on:
30 Sept 2023 05:40 pm
Published on:
30 Sept 2023 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
