मासिक राशिफल कुंभ व्यापार और नौकरी
मासिक राशिफल अक्टूबर कुंभ के अनुसार इस महीने व्यापार के क्षेत्र में आपको आकस्मिक धन मिल सकता है, इसलिए अपना ध्यान बनाए रखें और किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। हालांकि बाजार में नकारात्मक छवि बन सकती है और आपके शत्रु नुकसान करने का प्रयास कर सकते हैं। अपने स्वभाव को मित्रतापूर्ण रखें और कटु वचन कहने से बचें। इस समय कला के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को उचित मार्गदर्शन मिल सकता है, जिससे उनका भविष्य उज्ज्वल बनने की संभावना है। नौकरी कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आपकी अनदेखी के कारण वह आपके हाथ से निकल सकते हैं।