5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Todays Horoscope 26 September: मंगलवार को तीन राशियों पर हनुमानजी की कृपा, इन्हें होगा धन लाभ

Today's Horoscope 26 September: 26 सितंबर मंगलवार को गौण परिवर्तिनी एकादशी, वैष्णव परिवर्तिनी एकादशी, कल्कि द्वादशी, वामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती है। यह सब व्रत मंगलवार को हो रहे हैं जिसके इष्ट हनुमानजी हैं। इसलिए आज भगवान हनुमान की पूजा और एकादशी व्रत विशेष फलदायी हैं तो आज का राशिफल में आइये जानते हैं किस पर हो रही है हनुमानजी की कृपा, इस दैनिक राशिफल यानी मंगलवार राशिफल को पेश कर रहे हैं उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास..

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 25, 2023

mangalwar_rashifal.jpg

मंगलवार राशिफल 26 सितंबर 2023

मेष राशि
व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। धैर्य से काम लें, निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए यात्रा होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा।

वृषभ राशि
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, जो मिला उसमें संतुष्ट रहें। समाज में आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। विरोधी परास्त होंगे, अध्ययन में रूचि कम रहेगी।

मिथुन राशि
दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, इस पर असमंजस रहेगा। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। संत दर्शन संभव है।

कर्क राशिफल
सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान दुकान बदलने के योग हैं। आध्यात्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।

सिंह राशिफल
व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा, प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।

कन्या राशि
कार्य को टालने से नुकसान है। समय रहते कोर्ट कचहरी के कार्य करें, धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।

ये भी पढ़ेंः Monthly Leo Horoscope October: जेब के लिए सिंह की मजूबत दहाड़ पर लव की दीवार है अक्टूबर, करनी होगी प्रतीक्षा

तुला राशि
आप जिस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं, आज वो स्वयं मिल सकता है। राजकार्य में बाधा आ सकती है। भाग्य उदय का समय है। समय पर अवसरों का लाभ लें, नौकरी मिल सकती है।

वृश्चिक राशि
राजनीतिक संबंधो में मजबूती आएगी। धन निवेश से लाभ होगा। व्यापार विस्तार में अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जरूर मिलेगा। आजीविका के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे।

धनु राशि
साझेदारी से लाभ होगा। नया वाहन क्रय करने का मन है, कार्यस्थल पर प्रशासनिक परेशानी आ सकती है। दूध के व्यापार से जुड़े व्यवसायियों के लिए समय बेहतर है।

मकर राशि
मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लालच करने से नुकसान होगा। सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा। इंटरव्यू में सफलता के बावजूद नियुक्ति-पत्र नहीं मिलेगा।

कुंभ राशि
आपके जिद्दी व्यवहार से अधिकारी नाराज होंगे। कार्य में अवरोध आ सकते हैं। वैवाहिक निर्णय लेने में असमर्थ रहेंगे। दिल की सुनें या दिमाग की, इसी उलझन में घिरे रहेंगे।

मीन राशि
आप जो बोलते हैं, उस बात से मुकर जाते हैं। समय पर काम करना सीखें, कल कभी नहीं आता। आज का काम आज ही करें। आर्थिक लाभ होगा। ज्यादा धन की लालसा अच्छी बात नहीं। थोड़ा समय धार्मिक क्रियाओ में दें।