6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka rashifal 28 September: गुरुवार को दो राशियों को निवेश से लाभ, कई राशियों के लिए निवेश खतरनाक

thursday rashifal 28 September से आप जान सकते हैं गुरुवार के दिन आपको भाग्य का साथ मिलेगा या अधिक परिश्रम करना होगा। इस दैनिक राशिफल में अपना भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल गुरुवार 2023

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Sep 27, 2023

aaj_ka_rashifal.jpg

28 सितंबर गुरुवार का राशिफल 2023

मेष राशि
प्रणय संबंधों में मजबूती आएगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य को करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते हैं, पैसों का लेनदेन आसानी करें।

वृषभ राशि
सुख सुविधा की जरूरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी।

मिथुन राशि
आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जाएंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

कर्क राशि
अपनी वाणी में मधुरता लाएं। कार्यस्थल पर मन चाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रूकावटें आएंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

सिंह राशि
पुरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है, विदेश यात्रा के योग हैं। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें, मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि
जीवन साथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ेंः Pitru Paksh: पितृ पक्ष 29 सितंबर से, 15 दिन के लिए इन कामों पर लग जाएगा प्रतिबंध

ये भी पढ़ेंः Monthly Horoscope Tula October 2023: शनि का अक्टूबर में तुला राशि पर रहेगा प्रभाव, जानें कहां नफा-नुकसान

तुला राशि
अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।

वृश्चिक राशि
क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में गलत मार्ग पर न जाएं। मौजमस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है।अपने वाक्चातुर्य से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।

धनु राशि
लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दूसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं, कर्ज से मुक्ति संभव है।

मकर राशि
भवन भूमि से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं, लाभ होगा।

कुंभ राशि
व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं, अपने इष्ट देव पर भरोसा रखें। सब आपके अनुकूल होगा।

मीन राशि
दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। आपसी सहमति से कार्य आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।