31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राशिफल

आज का राशिफल, रविवार, 27 जुलाई, 2025 | Horoscope 27 July 2025 | Rajasthan Patrika

नमस्कार! स्वागत है आपका राजस्थान पत्रिका पर जहां हम रोज़ाना लाते हैं आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल। जानिए आज के दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल आपके जीवन को कैसे प्रभावित करने वाली है। आज के राशिफल में जानिए - आपकी राशि के अनुसार करियर और नौकरी में क्या है नया? व्यापार में लाभ होगा या हानि? पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध, और वैवाहिक स्थिति कैसी रहेगी? स्वास्थ्य, यात्रा और मानसिक स्थिति पर ज्योतिषीय दृष्टिकोण? कौनसे उपाय आज आपके लिए शुभ सिद्ध होंगे? हमारा राशिफल प्रस्तुत किया गया है प्रसिद्ध पंचांगकर्ता ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास जी, उज्जैन द्वारा। उनकी अनुभवपूर्ण दृष्टि से तैयार किया गया यह राशिफल न केवल आपकी दिनचर्या को दिशा देगा, बल्कि सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा।

Google source verification

भारत

image

Kamlesh Kholiya

Jul 27, 2025

(राशिफल – रविवार, 27 जुलाई, 2025)

मेष :- कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग बना रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ :- बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पहले खुद समझें कि करना क्या है। नवीन कारोबार में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रह सकते हैं।

मिथुन :- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें, धोखे की पूरी संभावना है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। व्यापार में अनुकूल अवसर मिलेंगे, पर समझदारी से काम लें।

कर्क :- अपने करियर पर ध्यान दें। वस्तुओं को संभालकर न रखने से नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह :- नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में लगे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार में विवाद के चलते घर छोड़ने की नौबत आ सकती है।

कन्या :- दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए सही निर्णय लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। खर्च अधिक रहेगा। कर्मचारियों की नासमझी से परेशानी हो सकती है।

तुला :- अपनी जीवनशैली में सुधार करें। व्यापार में लाभ होगा। कला जगत से जुड़े किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। मकान व वाहन की खरीद-बिक्री में निवेश करेंगे।

वृश्चिक :- अपनों का साथ मिलने से काम पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

धनु :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर :- निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियाँ बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से बचें। समाज और परिवार में सम्मान मिलेगा। धर्मग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ :- सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ध्यान रखें कि दूसरों के मामलों में न पड़ें, नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा संभव है। शुभ रंग: हरा।

मीन :- अपने विवेक से काम लें। चाहकर भी अपने मनमाफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही न करें। विद्यार्थियों के लिए सफलता का समय है। व्यापार में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ज्यो. पं. चंदन श्यामनारायण व्यास