4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 19 जनवरी 2018

आज का पंचांग 19 जनवरी 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Jan 19, 2019

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 29, शक संवत् 1940 पौष शुक्ल त्रयोदशी शनिवार विक्रम संवत् 2075। सौर माघ मास प्रविष्टे 06, जमादि उल्लावल 12, हिजरी 1440 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जनवरी सन् 2019 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 निमट तक। त्रयोदशी तिथि सायं 5 बजकर 35 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ, मृगशिरा नक्षत्र पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत आर्द्रा नक्षत्र का आरंभ, ऐन्द्र योग सायं 6 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ, तैतिल करण सायं 5 बजकर 35 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में नये घर की वास्तुशांति करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज ही शनि प्रदोष व्रत, ईशान व्रत, शनि पूर्व में उदय प्रातः 7 बकर 32 मिनट।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (की, कु, घ, छ) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से मध्यम होंगे। ऐसे जातक सौन्दर्य प्रेमी व विलासी होंगे। जीवन में समाज सुधार का काम जरूर करेंगे। प्रायः सर्वगुण संपन्न व प्रचुर धन संपदा के मालिक होंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग