5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 30 दिसंबर 2018

आज का पंचांग 30 दिसंबर 2018
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 30, 2018

panchang

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति पौष 09, शक संवत् 1940 पौष कृष्ण नवमी रविवार विक्रम संवत् 2075। सौर पौष मास प्रविष्टे 15, रवि उल्सानी 22 हिजरी 1440 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 30 दिसंबर सन् 2018 ई०। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतु।

राहुकाल सायं 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक। नवमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 1 बजकर 36 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ, हस्त नक्षत्र प्रातः 8 बजकर 24 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ।अतिगण्ड योग अगले दिन तड़के 5 बजकर 6 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ, तैतिल करण अपराह्न 2 बजकर 2 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में नये व्यवसायिक वाहनों की खरीदारी करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

चन्द्रमा रात्रि 8 बजकर 17 मिनट तक कन्या उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। आज ही सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 8 बजकर 24 मिनट तक।

आज के विचार- आज जन्म लिए बच्चों के नाम (ठ, पे, पो, रा, री) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिये बच्चे शरीर से सामान्य होंगे। ऐसे जातक बुद्धिमान होंगे तथा मिस्त्री के काम में कुशल होंगे। प्रायः सुख सुविधा में कटौती नहीं करेंगे। व्यापार करने में बेहद चतुर होंगे।

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते। जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।