
धनु वार्षिक राशिफल 2024
धनु राशिफल 2024 स्वास्थ्य
आपकी राशि धनु है तो साल 2024 में स्वास्थ्य की दृष्टि आप काफी प्रसन्न रहेंगे। इस साल धनु राशि वालों का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। शुरुआती पांच महीने में राशि स्वामी गुरु पञ्चम भाव में रहेंगे, इसके कारण आपको एलर्जी और फ्लू की समस्या बीच-बीच में होती रहेगी। इस समय आपको अपने प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करना होगा। हालांकि शनि की तृतीय स्थिति के कारण आप बीमारियों से बचते रहेंगे। चतुर्थ भाव में राहु के कारण इस साल अस्थमा के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है। मई 2024 के बाद आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। पौष्टिक और हल्का भोजन करने के साथ दिनचर्या संतुलित रखने से आप अधिक परेशानियों से दूर रहेंगे।
धनु राशिफल 2024 आर्थिक स्थिति
धनु राशिफल 2024 आर्थिक स्थिति के अनुसार आप धन को लेकर नए साल 2024 में अच्छी स्थिति में रहेंगे। तृतीय भाव में शनि आपको उत्तम धन लाभ कराएंगे। आप बचत और आय में सफल होंगे। मई 2024 के पहले बृहस्पति की दॄष्टि धनु राशि में ही होगी इसके कारण आप धन के मामले में भाग्यशाली रहेंगे। विशेष रूप से फरवरी और मार्च काफी अच्छे रहेंगे। मई से जुलाई के बीच आपको निवेश में हानि हो सकती है। गुरु की द्वादश में दॄष्टि के कारण आपके खर्चे बढ़ने वाले हैं। वर्ष के आखिर में आपका धन बर्बाद हो सकता है। इसीलिए इस दौरान धन उधार न दें और ऐसे ही कहीं निवेश भी न करें।
वार्षिक धनु राशिफल पारिवारिक जीवन 2024
वार्षिक धनु राशिफल पारिवारिक जीवन 2024 के अनुसार नए साल में आप परिवार को लेकर काफी परेशान रह सकते हैं। आपको परिजनों की उपेक्षा झेलनी पड़ सकती है। खर्चों को लेकर आपके विचार परिजनों से भिन्न रहेंगे। इसीलिए सबसे निरंतर संवाद बनाए रखें। इसके बावजूद बृहस्पति की स्थिति के प्रभाव से आप काफी प्रसन्न और संतुष्ट रहेंगे। राहु के नियन्त्रक के रूप में गुरु वर्ष के पूर्वार्ध में आपके लिए शुभ रहेंगे। शनि की स्थिति वैसे तो शुभ है लेकिन जून में जब यह वक्री होंगे तब भाइयों के बीच झगड़ा हो सकता है। ऐसे में विवेकपूर्ण निर्णय लेना हितकर होगा। वर्ष के उत्तरार्ध में माता-पिता को कफ संबंधित रोग हो सकते हैं। संतान इस वर्ष आज्ञाकारी रहेगी, नि:सन्तान दंपतियों को संतान सुख मिल सकता है।
धनु राशि 2024 लवलाइफ
धनु राशि 2024 लवलाइफ के अनुसार दाम्पत्य जीवन के दृष्टिकोण से नया साल सामान्य रहेगा। वर्ष की शुरुआत में वैवाहिक जीवन कुछ कमजोर हो सकता है। शुरुआती दो महीनों में आपका जीवनसाथी या प्रेमीजन से झगड़ा हो सकता है। विवाद के बजाय संवाद को प्राथमिकता दें। इस साल आपकी संवादशैली बहुत शानदार रहेगी जिसके कारण आप बिगड़ती हुई स्थिति को संभाल लेंगे। गुरु के पञ्चम भाव में रहने से आपका प्रेमी आपके पर अपने विचार थोप सकता है। इसके कारण वैचारिक द्वंद्व परेशान करता रहेगा। मई में गुरु के छठे भाव में जाने से ही कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। जून-जुलाई में शुक्र के कारण आप काफी रोमांटिक रहेंगे। अगस्त-सितम्बर का महीना नकारात्मक रहेगा।
शिक्षा और करियर 2024
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2024 में चतुर्थस्थ राहु के कारण आप सोचेंगे बहुत लेकिन पढ़ाई में उतना ध्यान नहीं दे पाएंगे। आपको लगातार अपनी शिक्षा पर ध्यान देते रहना होगा। राहु-केतु आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं उन्हें एकाग्र रहने की कोशिश करनी होगी। अगस्त से अक्टूबर के बीच का समय आपके लिए शुभ नहीं रहेगा। विदेश जाकर शिक्षा लेने वालों के लिए वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको नया प्रयोग करने की प्रेरणा होगी। विदेशों में एक्सपोर्ट से जुड़े कारोबार बेहद शुभ रहेंगे। लेकिन केतु की स्थिति के कारण आप बहुत ज्यादा प्रसन्न नहीं रहेंगे। आपको कडी़ मेहनत और समर्पण का ध्यान रखना होगा।
Updated on:
24 Dec 2023 04:23 pm
Published on:
24 Dec 2023 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
