
video rashifal of 25 july 2020 saturday aaj ka video horoscope
आज श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ( 12:02 PM तक फिर षष्ठी ) व दिन शनिवार ( 25 july 2020, saturday ) का है। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र (02:19 PM तक फिर हस्त ) रहेगा। आज नागपंचमी भी है।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 25 July 2020, saturday
1. मेष राशि - भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करने से व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।
2. वृषभ राशि - आज का दिन आप के लिए शुभ है। पुराने मित्रो से भेट होगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें, पूंजी निवेश से लाभ होगा। जीवन साथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
3. मिथुन राशि - पुराने मामले सुलझ सकते हैं। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आप के अपने आप को धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहे।आकसिक धन लाभ संभव। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
4. कर्क राशि - मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल में बदलाव हो सकता है।व्यापारिक उन्नति मिलेगी।विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखि न करें।
5. सिंह राशि - विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है। मकान संबंधित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
6. कन्या राशि - कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद की संभावना के बीच सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याया पक्ष मजबूत होगा।
7. तुला राशि - परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं,पारिवारिक यात्रा के योग हैं। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
8. वृश्चिक राशि - समय उचित नहीं है, विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी काप्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
9. धनु राशि - नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। यात्रा टालें।
10. मकर राशि - स्वास्थ पर ध्यान दे । जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आएगी। व्यर्थ के कार्यों में रुचि बढेगी। बुरी संगत छोड़ दें। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।
11. कुम्भ राशि - विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। नए वस्त्र आभूषण प्राप्ति की संभावना है।व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
12. मीन राशि - कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे।
Published on:
25 Jul 2020 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
