
कन्या राशि के आज क्या कहते हैं ग्रह?
कन्या राशि- आमदनी से अधिक खर्च होने से बजट बिगड़ सकता है. माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी. व्यापरिक नए सम्बंध बनेंगे. मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा. बोलने से पहले विचार करें.
महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ेगा. इनके कारण आज आपको नए मौके मिल सकते हैं और आने वाले समय में आप प्रगति कर सकते हैं.
वित्त— आय का जरिया बढ़ सकता है. आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है.
करियर— कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बन रहे हैं. बिजनेस में धन लाभ के योग हैं. नौकरी में पदोन्नति के मौके मिल सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम— आज प्रेमी या जीवनसाथी ही आपकी बड़ी ताकत होंगे. नए प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने से पुरानी हताशा दूर हो सकती है.
स्वास्थ्य— आज सेहत अच्छी बनी रहेगी पर श्वांस आदि के रोगियों को सतर्क रहना होगा.
आज का भाग्यांक 4
आज का शुभ रंग आसमानी
अनुकूल सलाह— शनिदेव की प्रसन्नता के लिए बीजमंत्र का जाप करें.
Published on:
12 Nov 2021 01:52 pm
