19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wednesday Horoscope: प्रमोशन की फाइल पर हो सकते हैं साइन, इनके लिए शुभ लाभ

बुधवार 18 जनवरी का दिन (Aaj Ka Rashifal) कई राशि के जातकों के लिए शुभ लाभ का दिन है। Wednesday Horoscope (बुधवार राशिफल) के अनुसार आज कई राशि के जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आपके लिए दिन कैसा रहेगा, यह जानने के लिए पढ़ें दैनिक राशिफल(Daily Horoscope)।

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Jan 17, 2023

aaj_ka_rashifal-xcf.jpg

aaj ka rashifal

मेष: बुधवार राशिफल (Wednesday Horoscope) के अनुसार मेष राशि वालों के लिए इन दिनों व्यवसाय में मंदी का दौर चल रहा है। लेकिन आपको धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आज का राशिफल के संकेत के अनुसार निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। संतान के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। 18 जनवरी को आजीविका के लिए यात्रा हो सकती है। इस दिन वाहन सुख मिल सकता है।


वृषभः उज्जैन के ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास के अनुसार समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को कुछ नहीं मिलता और जो मिला है उसमें संतुष्ट रहें। समाज में आप के कार्यों की प्रशंसा होगी। बुधवार के दिन विरोधी परास्त होंगे, अध्ययन में रूचि कम रहेगी।


मिथुनः बुधवार दिन की शुरुआत में आज मिथुन राशि वाले अलसाए रहेंगे। जीवनसाथी और परिवार दोनों में से किस का साथ दें, यह असमंजस आपको परेशान कर सकता है। अपने इष्ट पर पूर्ण विश्वास रखें, परिणाम अनुकूल होंगे। आज के दिन संत दर्शन सम्भव है।

ये भी पढ़ेंः कुंभ राशि में शनि: इन राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, इनको सबसे ज्यादा फायदा


कर्कः आज का राशिफल कहता है कि इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। सोचे कार्य समय पर होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। संतान की उन्नति से मन प्रफुल्लित होगा। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं। अध्यात्म में मन लगेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर हो सकती है।


सिंहः इस राशि के जातक के लिए व्यवसाय में नए प्रस्ताव लाभदायक रहेंगे। बच्चों की जरूरतों को पूरा करने में धन खर्च होगा। माता पिता के साथ समय व्यतीत होगा। परिजनों का सहयोग मिलेगा। आज के दिन प्रशासन से जुड़े लोग पदोन्नति पा सकते हैं।


कन्याः आपके लिए आज कार्य को टालने से नुकसान का योग है। समय रहते कोर्ट कचहरी के कार्य कर लें। आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal) कहता है कि धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। अचंभित करने वाली खबर आज मिल सकती है।