Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022, Rashifal Saptahik in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity
जिंदगी में कुछ न कुछ बदलाव हर दिन लेकर ही आता है, ऐसे में हर व्यक्ति भविष्य को लेकर कई तरह की आशाएं रखता है। हर दिन की तरह ही हर सप्ताह भी जीवन में कई तरह के नए अनुभवों को हमारे जीवन में लाता है। जिसके चलते हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए लालयित रहता है।
ग्रहों की गणना इस सप्ताह (07 to 13 नवंबर 2022) जो इशारा कर रही है, उसके अनुसार इस समय मेष से मिथुन राशि तक के लोगों के लिए कैसा रहेगा? आइये जानते हैं...
01. Aries Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : मेष का साप्ताहिक राशिफल
ये सप्ताह इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही विशेष है। मंगलवार, 8 नवंबर के दिन लगने वाला साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में ही लग रहा है। ऐसे में इस ग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव आप पर ही होगा। उचित होगा कि इस दौरान धन, सेहत, दांपत्य जीवन और जॉब के क्षेत्र में अत्यधिक सतर्क रहते हुए निर्णय लें। चोट लगने और हानि होने के भी इस दौरान प्रबल संकेत हैं।
उपाय -सावधान रहें और धैर्य बनाए रखें।
02. Taurus Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : वृषभ का साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह के आखिरी दिन यानि रविवार, 13 नवंबर को देवसेनापति मंगल आपकी राशि में गोचर होने जा रहे हैं, ऐसे में यह सप्ताह आपके लिए महत्वपूर्ण बन रहा है। ध्यान रहे मंगल का यह परिवर्तन आपके लिए अत्यंत विशेष रहने वाला है।
इस समय आप धन संबंधी परेशानियों से घिरा महसूस कर सकते हैं। वहीं इस दौरान आपको यात्राएं करने के अलावा जॉब में भी बदलाव या ट्रांसफर की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय -क्रोध न करें और अहंकार से दूर रहें।
03. Gemini Weekly Horoscope 07 to 13 November 2022 : मिथुन का साप्ताहिक राशिफल
सप्ताह के अंतिम दिन यानि रविवार, 13 नवंबर को मंगल आपकी राशि को छोड़कर चले जाएंगे, जिसके चलते यह सप्ताह आपके लिए कुछ मामलों में खास रह सकता है। ऐसे में आप खुद को काफी हल्का और तनाव मुक्त महसूस करेंगे। साथ ही बातचीत बंद चुकी बातचीत का क्रम पुन: शुरु हो सकता है। दांपत्य जीवन में खुशियां आने की संभावना है।
उपाय -अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाएं।