22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मेष से मिथुन तक किन राशियों का भाग्य देगा साथ

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022, Rashifal in Hindi: एक सप्ताह में सात दिन होते हैं, यह हर दिन अलग अलग ग्रहों का होता है, ऐसे में पूरे सप्ताह समस्त ग्रहों का प्रभाव एक जातक पर रहता है। ऐसे में हर ग्रह के प्रभावों को इस दौरान जातक को सहना होता है।

2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 11, 2022

mesh_to_mithun.jpg

Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है। दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मेष से मिथुन राशि के जातकों के लिए 11 से 17 दिसंबर 2022 तक क्या कहता है।

Aries Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : मेष साप्ताहिक राशिफल

पुनर्वसु नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह आर्थिक मापदण्डों को लेकर नए शोध करवाएगा। स्मॉल कैप में निवेश करें। व्यापार में पहले किए हुए निवेश का लाभ इस सप्ताह मिल सकता है। नौकरी में परिवर्तन के साथ प्रबल उन्नति का योग। महिला-छात्रवर्ग को कम्बाइंड डिफेंस सर्विसेस से जुड़े क्षेत्र में अवसर ।

शुभ रंग : कत्थई, भूरा

शुभ अंक : 2, 8 दिशा: उत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : अनुकूल समय पर सही निर्णय सफलता देगा।



Must Read-अनजाने भय से परेशान हैं तो इस कालाष्टमी पर अवश्य करें ये विशेष पूजा

Taurus Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : वृषभ साप्ताहिक राशिफल

विदेश से जुड़े व्यावसायिक प्रस्ताव कॅरियर के लिए अच्छे होंगे। क्रियाविधि से जुड़े विश्लेषण को ध्यानपूर्वक देखें। नए मार्ग की शुरुआत इस सप्ताह शुरू हो सकती है। य्यापार में जेम्स से जुड़े बाजार का बाहरी लाभ मिल सकता है। महिला तथा छत्रवर्ग को इंटीरियर सेक्टर में निजी क्षेत्र से अवसर।

शुभ रंग : फिरोजी, चमकीला सफेद

शुभ अंक: 1, 6 दिशा: मध्यपश्चिम, उत्तर

अनुकुल सलाह : अनुकूल कार्य से संबंधित श्रेष्ठतम दें।


Gemini Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022 : मिथुन साप्ताहिक राशिफल

राशि पर चन्द्रमा का गोचर उत्साह के साथ नए क्षेत्र में निवेश की योजना बनवा सकता है। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ करने के लिए कुछ स्थानों पर छोटी रिस्क लेनी होगी। व्यापार में सहयोग से लाभ मिलेगा। नौकरी में आकस्मिक लाभ मिलेगा। महिला और छात्रवर्ग को मैनेजमेंट के क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : गहरा पीला, हल्का नीला

शुभ अंक: 4, 7 दिशा : वायव्य, ईशान

अनुकूल सलाह : ऊर्जा और उत्साह का समयोेचित लाभ लें।

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- कर्क से कन्या राशि के लिए आर्थिक वृद्धि का योग

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december- तुला से धनु राशि वालों को लीक से हटकर करना होगा ये काम

Must Read- Weekly Horoscope 11 to 17 december 2022- मकर से मीन राशि वालों को लाभ, पदौन्नति व तनाव से मुक्ति