राशिफल

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022- तुला से धनु राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

3 min read
Nov 19, 2022

Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है।

यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है। इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी।

वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह तुला से धनु राशि के जातकों के लिए 20 से 26 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।

- तुला साप्ताहिक राशिफल : Libra Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

शुक्र की इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भागदौड़ वाला रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। विरोधी काम को बिगाड़ने की करेंगे, लेकिन आपके शुभचिंतकों विरोधियों को कामयाब नहीं होने देंगे। छात्रों का मन इस समय पढ़ाई से उचट सकता है। रोजगार के मामले में आपको अभी इंतजार करना होगा। व्यवसायी धन के लेन-देन में विशेष सतर्कता रखें। खासतौर से पार्टनरशिप वाले। शेयर, सट्टा, लॉटरी आदि से दूर रहें। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें।

शुभ रंग : हल्का लाल, गुलाबी

अनुकूल सलाह : विष्णु सहस्त्रनाम का हर रोज पाठ करें।

- वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : Scorpio Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

मंगल की इस राशि के जातक बुद्धि और विवेक के सहारे अपने सभी कार्य को समय पर करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको सौभाग्य का साथ मिलेगा, जिसके चलते किसी भी क्षेत्र में किए गए प्रयास आपको मनचाही सफलता प्रदान करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में सीनियर से शाबाशी मिल सकती है।

जिसके चलते आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद भी मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है। लंबे समय से अपने कारोबार का विस्तार करने की सोच रहे लोगों की कामना इस सप्ताह पूरी हो सकती है। इस समय इन्हें अपने इष्ट-मित्रों और परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत के प्रति सतर्क रहें।


शुभ रंग : गुलाबी, बैंगनी

अनुकुल सलाह : हर रोज हनुमान जी की पूजा करने के अलावा मंगलवार को किसी जरूरतमंद को तांबे का बर्तन अवश्य दान करें।


- धनु साप्ताहिक राशिफल : Sagittarius Weekly Horoscope 20 to 26 November 2022

गुरु की इस राशि के जातकों को इस दौरान समय और धन का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। किसी भी जरूरी काम को कल पर न टालें। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपको बेवजह उलझाएंगे, उचित होगी कि इन स्थितियों को नजरंदाज करें। अपनी योजनाएं किसी को न बताएं। व्यवसाइयों को कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। कॅरियर और कारोबार दोनों में ही आपको पास के फायदे में दूर के नुकसान से बचना होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक कोई बड़ा खर्च आ सकता है। लव पार्टनर की भावनाओं को नजरंदाज न करें।

शुभ रंग : पीला, लाइट ब्लू

अनुकूल सलाह : भगवान श्री विष्णु को हर रोज पीले पुष्प और पीले फल या पीली मिठाई का भोग लगाने के अलावा बृहस्पतिवार को नारायण कवच का पाठ अवश्य करें।

Updated on:
19 Nov 2022 07:34 pm
Published on:
19 Nov 2022 07:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर