
Weekly Horoscope 24 to 30 November 2024: साप्ताहिक राशिफल 24 से 30 नवंबर 2024
Saptahik Rashifal Career: नए सप्ताह में बुध वक्री और बुध अस्त होने वाले हैं। इसका सभी राशियों पर बड़ा असर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास से साप्ताहिक राशिफल में जानें इस सप्ताह 24 नवंबर से 30 नवंबर का अपना भविष्य (Weekly Horoscope)
करियर और आर्थिक जीवनः साप्ताहिक मेष राशिफल 24 से 30 नवंबर के अनुसार नया सप्ताह मेष राशि वालों के लिए शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। बीते सप्ताह आपके द्वारा किए प्रयासों का शुभ फल मिलने में बाधाएं आ रही थीं तो वो बाधाएं इस सप्ताह दूर हो जाएंगी।
करियर-कारोबार की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय अत्यधिक शुभ होगा। नौकरीपेशा वर्ग के कामकाज से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको इस सप्ताह परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। आपके कद और पद में वृद्धि होगी।
इस दौरान आप स्वयं की समझदारी से तमाम बड़े मामलों को आसानी से निबटाने में कामयाब हो जाएंगे। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ और लाभदायक रहेगी। परिजनों और इष्टमित्रों के सहयोग से कारोबार में विस्तार की योजना सफल होगी।
पारिवारिक जीवनः मेष साप्ताहिक राशिफल के अनुसार पूर्वार्ध में स्वजनों के साथ हुई गलतफहमियां दूर होंगी और हंसी-खुशी पल बिताने का अवसर मिलेगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती में बीतेगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में राहत मिलने के योग बन रहे हैं।
विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपकी लव लाइफ बेहद शानदार रहने वाली है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने तथा रोमांस के लिए खूब अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। सुंदरकांड का पाठ राहत देगा।
करियर और आर्थिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल 20 से 30 नवंबर के अनुसार नया सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। इस समय सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। बीते कुछ समय से जिन कार्यों में आपको सफलता और लाभ मिल रहा था, उसमें अपेक्षित प्रगति होती नजर आएगी।
इस दौरान तकनीक के क्षेत्र से जुड़े लोगों को उनके कार्य में विशेष सफलता मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। करियर-कारोबार और आर्थिक दृष्टि से समय शुभ लाभ वाला है। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। उधार दिए धन की प्राप्त होगी। कुल मिलाकर पर्याप्त धनागमन के योग हैं। इस पूरे सप्ताह आपके साथ सौभाग्य बना रहेगा।
नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। अधिकारी वर्ग आपके कार्यों से खुश होकर बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। इसके बाद आपकी साख आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ जाएगी। खास बात यह कि किसी भी टारगेट को पूरा करते समय आपके सहकर्मी मददगार साबित होंगे। यदि आप किसी परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हैं तो आपको शुभ समाचार मिलेगा।
पारिवारिक जीवनः वृषभ साप्ताहिक राशिफल के अनुसार सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के सदस्यों के साथ लंबी दूरी की यात्रा योग बन सकते हैं। यात्रा सुखद और आनंददायक होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी।
आपसी विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक रिश्ते में मिठास बनी रहेगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। घरेलू महिलाओं की धार्मिक कार्यों की ओर रूचि बढ़ेगी।
स्वास्थ्य जीवनः सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। शिव चालीसा का पाठ करें।
ये भी पढ़ेंः
करियर और आर्थिक जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 24 नवंबर से 30 नवंबर का सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज की अधिकता के चलते मन परेशान रहेगा।
फिजूलखर्ची से बचें वर्ना उधार मांगने की नौबत आ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको बाजार में आई मंदी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कारोबार से जुड़ी कोई भी डील करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ उलझने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में चल-अचल संपत्ति से संबंधित विवाद आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आपके भीतर विलासिता और बेवजह का दिखावा करने की प्रवृत्ति पनप सकती है। इस दौरान आपको किसी भी विवाद को सुलझाते समय अपने अहंकार को आड़े आने से बचाना होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति ला सकता है।
आप किसी को कहते क्या हैं और उस तक पहुंचता क्या है, अपनी बात को बयां करते समय इस बात का आपको पूरा ख्याल रखना होगा। संतान से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती हैं। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और उसका बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें वर्ना बेवजह की परेशानियों के साथ सामाजिक कलंक लगने की आशंका है।
स्वास्थ्य जीवनः मिथुन साप्ताहिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह में आपको अपने समय, ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना होगा वर्ना आर्थिक, मानसिक और शारीरिक दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं। गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कर्क साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर के अनुसार यह सप्ताह कर्क राशि वालों को मिश्रित फल देने वाला है। सप्ताह के प्रारंभ में आय की प्राप्ति में अवरोध और खर्च की अधिकता के चलते आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में भूमि-भवन से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए आपको कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।
इस दौरान कार्यों में मनचाही सफलता और भाई-बहनों से न मिल पाने से आपका मन दुखी और निराश रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को इस दौरान कार्यक्षेत्र में विरोधियों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने की बजाय अपने काम पर फोकस करना उचित रहेगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आप जोखिम भरे निवेश से बचें और धन का लेन-देन करते समय पूरी सावधानी बरतें।
पारिवारिक जीवनः सप्ताह के प्रांरभ में लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे, जिसे करते समय आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का पूरा ख्याल रखना होगा। इस सप्ताह किसी भी कार्य को जल्दबाजी में करने से बचें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा चोट-चपेट लगने की आशंका है। पारिवारिक समस्याएं भी आपकी चिंता का कारण बनेंगी।
कर्क राशि के लोगों को अपनी लव लाइफ को बेहतर बनाने के लिए अपने पार्टनर की भावनाओं की अनदेखी करने से बचना चाहिए। इस सप्ताह अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष विशेष सहयोग और समर्थन की प्राप्ति संभव है।
स्वास्थ्य जीवनः साप्ताहिक राशिफल के अनुसार आपको शारीरिक और मानसिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। किसी पुराने रोग के उभरने के कारण शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ेंगी। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और रुद्राष्टकं का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः सिंह साप्ताहिक राशिफल के अनुसार इस सप्ताह परिस्थितियां कभी अनुकूल तो कभी प्रतिकूल नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत में आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके कार्य समय पर पूरे होते हुए नजर आएंगे तो वहीं उत्तरार्ध में कामकाज से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगी।
करियर या कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर या उतावलेपन में न लें वर्ना पछताना पड़ सकता है। काम को बाद में टालने की प्रवृत्ति पर आपको अंकुश लगाने की जरूरत रहेगी। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह मध्यम फलप्रद रहने वाला है।
सप्ताह के पूर्वार्ध में खर्च की अधिकता रहेगी। इस दौरान सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों या पिकनिक-पार्टी आदि पर आप जेब से अधिक धन खर्च कर सकते हैं। इस दौरान पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।
पारिवारिक जीवनः सिंह राशि के लोगों को इस सप्ताह दिल के साथ दिमाग का पूरा उपयोग करने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू समस्याओं को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। पारिवारिक सुख मध्यम बना हुआ है। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अपने रिश्ते के प्रति ईमानदार रहें और जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।
स्वास्थ्य जीवनः सेहत की दृष्टि से भी यह समय थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। इस दौरान आपको न सिर्फ स्वयं की बल्कि माता की सेहत को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही के कारण आपको अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम् का पाठ करें।
करियर और आर्थिक जीवनः कन्या साप्ताहिक राशिफल 24 नवंबर से 30 नवंबर के अनुसार कन्या राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस दौरान अचानक से किसी चीज में बड़ी धनराशि भी खर्च करनी पड़ सकती है।
नौकरीपेशा वर्ग के लिए सप्ताह के उत्तरार्ध का समय शुभता और सौभाग्य लिए रहने वाला है। इस दौरान आप अपने सीनियर की मदद से किसी बड़े कार्य को समय पर पूरा करने में कामयाब हो जाएंगे। आपके विरोधियों की चाल नाकाम साबित होगी और कार्यस्थल पर आपका रूतबा बढ़ेगा।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह चोट-चपेट अथवा चोरी आदि का भय बना रहेगा। ऐसे में वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी चीजों की पूरी देखभाल करें। सप्ताह की शुरुआत में आपकी धार्मिक और पारिवारिक कार्यों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। इस दौरान अचानक से लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है।
सप्ताह के मध्य में किसी मांगलिक अथवा सामाजिक कार्य में शामिल होने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक दृष्टि से यह समय बदलावपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी से सहयोग या समर्थन की बाट जोह रहे थे तो उससे आपको धोखा मिल सकता है।
परिजनों अथवा शुभचिंतकों से समय पर उचित सहयोग न मिल पाने के कारण मन थोड़ा निराश जरूर रहेगा लेकिन आप अपनी बुद्धि और विवेक से सभी चुनौतियों को पार करने में कामयाब हो जाएंगे।
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। इस सप्ताह जीवन में कई ऐसे मोड़ आएंगे जब आपको अपने लव पार्टनर को बेहतर तरीके से जानने-समझने का अवसर मिलेगा। एक माला गायत्री मंत्र का जप जरूर करें।
Updated on:
22 Nov 2024 11:36 pm
Published on:
22 Nov 2024 11:29 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
