
आर्थिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त 2023
मेष राशि
ज्योतिषियों के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त का सप्ताह ऐसा है कि आर्थिक मामलों में जल्दबाजी आप पर भारी पड़ सकती है। इससे आपको नुकसान हो सकता है। आप व्यापार से जुड़े हैं तो लोगों को उधारी देने से बचें अन्यथा धन वापसी में बाधा आ सकती है। सप्ताह के बीच में सरकार से जुड़े अधूरे कार्य पूरे हो जाएंगे। व्यापार में आ रही दिक्कत दूर हो जाएगी। इस समय किसी प्रियजन की नौकरी लगने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
सप्ताह के आखिर में कंस्ट्रक्शन से जुड़े कार्य में लगे लोगों को सफलता मिलेगी और लाभ होगा। इस सप्ताह आपकी आमदनी बढ़ जाएगी, जिससे सुख सुविधा भी बढ़ेगी। घर और व्यापारिकस्थल पर साज-सज्जा पर अत्यधिक धन खर्च करने से परहेज करें। इस हफ्ते आप किसी मांगलिक कार्यक्रम पर अधिक धन खर्च करेंगे।
वृषभ राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त की अवधि के शुरुआत में वृषभ राशि वालों को कुछ आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। देनदान उधार वापसी के लिए दबाव भी बना सकते हैं। इसके लिए सार्वजनिक रूप से अपमान सहना पड़ सकता है। आपको डराया धमकाया भी जा सकता है। लेकिन इस हफ्ते में ही आपकी समस्याओं में कुछ कमी आ जाएगी, आपको धन लाभ का मौका भी मिल जाएगा। सप्ताह के बीच में पैतृक धन संपत्ति मिलने की मुश्किल खत्म होगी। किसी मुकदमे में भी आपको सफलता मिल सकती है।
इससे आपकी आमदनी का नया स्रोत खुल सकता है। सरकारी नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिलने से आय बढ़ने की उम्मीद है। ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। व्यापार आपका अच्छा चलेगा, धन लाभ के मौके मिलेंगे। इसके अलावा आखिर में लॉटरी, शेयर, दलाली आदि के कामों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में नए सहयोगी लाभदायक रहेंगे। व्यापार में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे आय बढ़ेगी। खर्च और आमदनी दोनों में तालमेल बिठाना होगा, जमा पूंजी निकालकर भोग विलास की सुख सुविधाओं पर खर्च करने से बचें वर्ना भविष्य में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आर्थिक लिहाज से मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह के शुरुआत में धन की कमी की समस्या मुंहबाए खड़ी है। ऐसे जगह जहां से आपको धन मिलने की उम्मीद रहेगी, वहां से धन न मिल पाने से अप्रसन्न रहेंगे। इस सप्ताह खर्च अधिक और आय कम रहेगा। परिवार में खर्च को लेकर खींचतान की संभावना है, आमदनी बढ़ाने की कोशिश करें, इस सप्ताह सफलता मिलेगी। सप्ताह के बीच में आपकी आमदनी बढ़ेगी और कई और स्रोतों से धन मिलेगा।
व्यापार में भी आपकी स्थिति सुधरेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से नजदीकी का लाभ मिलेगा। धन के लेनदेन में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों पर धन सोच समझकर खर्च करें। सप्ताह के आखिर में भूमिगत द्रव्यों से लाभ मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैतृक संपत्ति मिलने का रास्ता भी क्लियर होगा। सुख सुविधा पर इस सप्ताह मिथुन राशि वाले अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
कर्क राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल के अनुसार कर्क राशि वालों के लिए 31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच आर्थिक मामलों में प्रगति होने की संभावना बनेगी। इस समय भौतिक सुख साधनों पर अधिक धन खर्च की भी गुंजाइश है। इस समय नई संपत्ति खरीदने के भी योग हैं। इस समय कर्ज लेने की कोशिश भी सफल होगी। सप्ताह के बीच में कर्क राशि वालों को प्रेम संबंध में गिफ्ट मिलेंगे।
इसके अलावा पुराने आय स्रोतों पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा, क्योंकि परिश्रम के अनुपात में आमदनी कम होगी। मजदूरों को इस सप्ताह रोजगार मिलने से धन लाभ होगा। सप्ताह के आखिर में कर्क राशि के सभी जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जमा पूंजी और धन में बढ़ोतरी होगी। नई संपत्ति खरीदने की दिशा में कोशिश करेंगे। इसमें सफलता भी मिलेगी।
सिंह राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल का संकेत है कि इस हफ्ते की शुरुआत में ही आपको संतान पक्ष से कुछ आर्थिक मदद मिल सकती है। इस हफ्ते बौद्धिक कार्यों से आपको धन लाभ होगा। सप्ताह के बीच में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत लोगों को बॉस के सहयोग से लाभ मिल सकता है। उनके सैलरी पैकेज में वृद्धि हो सकती है। दलाली, शेयर, लॉटरी आदि से अचानक धन लाभ हो सकता है।
सप्ताह के आखिर में सिंह राशि वालों के लिए किसी व्यापारिक यात्रा पर जाने की संभावना है। सितारों का संकेत है कि यह यात्रा सफल और लाभदायक रहेगी। इस समय खेती-किसानी से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी, उनकी आमदनी बड़ेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने से वेतन वृद्धि होगी। इससे सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पैतृक धन संपत्ति मिलने की भी संभावना है।
कन्या राशि
31 जुलाई से 6 अगस्त के बीच के सप्ताह में शुरुआत में ही कन्या राशि वालों का फंसा पैसा मिल सकता है। किसी प्रियजन से धन और उपहार मिल सकता है। इस समय व्यापार में नए प्रयोग लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में आला अफसरों से नजदीकी का लाभ मिलेगा। सप्ताह के बीच में बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम कर रहे लोगों का पैकेज बढ़ने से उन्हें धन लाभ होगा। इससे परिवार में सुख सुविधा बढ़ेगी।
नौकरी की तलाश में घूम रहे लोगों को नौकरी मिल सकती है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी। पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों की जिम्मेदारी बढ़ेगी। साथ ही उनको अत्यधिक धन मिलेगा। ज्योतिषियों के अनुसार सप्ताह के आखिर में कोई ऐसा काम होगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। घर में सुख सुविधा की चीजें बढ़ेंगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीद बिक्री से लाभ होगा।
तुला राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल 31 जुलाई से 6 अगस्त के समय की शुरुआत में आपकी जमा पूंजी, धन संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। पिता से धन प्राप्त होगा, व्यापार में आय बढ़ाने की कोशिश सफल होगी। कड़ी मेहनत के बाद आपको बड़ी सफलता मिलेगी। सप्ताह के बीच में नौकरी की बाधा उच्च अधिकारी के हस्तक्षेप से दूर हो जाएगी।
सहकर्मियों से संबंध मधुर होंगे, जिसका आमदनी पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा। कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को लाभ होगा, खोया या गुम सामान फिर मिल सकता है। सप्ताह के आखिर में परिवार में होने वाले मांगलिक कार्य पर सोच समझकर धन खर्च करें। प्रेम संबंध से धन और गिफ्ट मिलेंगे। माता से गुप्त रूप से धन मिलेगा, वाहन खरीदने की योजना सफल होगी।
वृश्चिक राशि
साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त के सप्ताह की शुरुआत में वृश्चिक राशि वालों की आमदनी बढ़ेगी। व्यापार की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार की बाधा दूर होगी, जिससे आपको धन लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों में धन और उपहार मिल सकता है। माता से धन या संपत्ति मिल सकती है। नया व्यापार खूब फलेगा-फूलेगा।
इससे धन लाभ होगा। हफ्ते के मध्य भाग में आपकी आमदनी की बढ़ोतरी में कमी आ सकती है। धीरे-धीरे धन का आगमन रूक सकता है। इससे महत्वपूर्ण काम में देरी हो सकती है। सप्ताह के आखिर में व्यापार में इच्छा के मुताबिक धन नहीं मिलेगा, जिससे अप्रसन्न रहेंगे। हालांकि इस हफ्ते पैतृक धन-संपत्ति मिल सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
धनु राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल के अनुसार सप्ताह की शुरुआत में ही आपकी आर्थिक सेहत थोड़ी नरम रहेगी। इस समय धन के मामले में मित्र भी मदद नहीं कर पाएगा। इससे आपका महत्वपूर्ण कार्य रूक जाएगा, व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद भी मन मुताबिक लाभ न मिलने से अप्रसन्नता रहेगी। धन की कमी से जूझने में यह समय बीतेगा। वहीं सप्ताह के बीच में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, इस समय फंसा धन वापस भी मिल जाएगा।
शेयर, लॉटरी, दलाली आदि के काम से इस समय आमदनी होगी। नौकरी में आला अधिकारियों से निकटता का फायदा मिलेगा, पिता से आर्थिक मदद भी संभव है। आखिर में नौकरी तलाश रहे लोगों की मुराद पूरी हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कर्ज लेने की कोशिश इस समय सफल हो जाएगी। आप भवन, वाहन भूमि इस समय खरीद सकते हैं।
मकर राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल के अनुसार शुरुआत से ही समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आय के कई स्रोत खुल जाएंगे। इस समय आप जहां भी हाथ डालेंगे, वहां से धन मिलेगा, जिसके कारण आपकी जमा पूंजी में बढ़ोतरी होगी। सप्ताह के बीच में आप घर की साज सज्जा या व्यापारिक स्थल की सजावट पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं।
इसके अलावा इस समय आपकी कीमती वस्तु खरीदने की इच्छा पूरी होगी। सप्ताह के आखिर में धन-संपत्ति मिलने की संभावना है। इस समय नौकरी में वेतन बढ़ सकता है। साथ ही व्यापार में पूंजी निवेश लाभदायक सिद्ध होगा। इस समय कार्यक्षेत्र में किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से आपको धन लाभ होगा, प्रेम संबंधों में उपहार का आदान-प्रदान होगा।
कुंभ राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल के अनुसार नए सप्ताह के शुरुआती दिनों में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इस समय धन आगमन के स्त्रोत भी बढ़ेंगे, काफी दिनों से रूके काम पूरे होने की संभावना है। संपत्ति के खरीद बिक्री के मामलों में जांच पड़ताल के बाद ही फैसला लें. इस समय धन की आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन धन की बचत कम होगी।
इस समय जुआ, सट्टे के फेर में न पड़ें। सप्ताह के मध्य में आय के स्त्रोत पर अधिक फोकस करें वर्ना संचित धन में कमी आ सकती है। आर्थिक लेनदेन में भी सजग रहें। आखिर में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यापार में नए अनुबंध होंगे, जो अंततः जमा पूंजी में बढ़ोतरी करेंगे।
मीन राशि
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल के अनुसार 31 जुलाई से 6 अगस्त के शुरुआती दिनों में मीन राशि वालों की पूंजी निवेश के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। पूर्व लंबित कुछ आर्थिक योजनाओं में सफलता मिलेगी, लेकिन इस समय संपत्ति विवाद बढ़ सकते हैं। मामलों को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।
सप्ताह के बीच में आय के पुराने स्रोत पर अधिक ध्यान दें। परिश्रम के अनुपात में धन की आमद कम रहेगी। पूंजी निवेश में जल्दबाजी न करें वर्ना हानि हो सकती है। सप्ताह के आखिऱ में संपत्ति संबंधी विवादों को जल्दी निपटाने की कोशिश करें। इस समय आर्थिक मदद मिल सकती है, व्यापार में परिवर्तन लाभकारी होंगे।
Updated on:
31 Jul 2023 05:15 pm
Published on:
31 Jul 2023 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
