6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Corona suspect एक ही परिवार के चार सदस्य क्वारंटाइन, पहरा के बाद भी पहुंच गए दूसरे शहर

Fight against Coronaनिजी गार्डन में रखा गया (four person quarantined in marriage garden), स्वास्थ्य महकमा हलकान

2 min read
Google source verification
quarantine

8 हजार से ज्यादा वैज्ञानिकों का नेतृत्व संभालते हैं डीआरडीओ के चेयरमैन रेड्डी

होशंगाबाद (Hoshangabad) जिले के इटारसी (Itarsi) में कोरोना पाजीटिव की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। कोरोना महामारी फैले न इसलिए इटारसी को पूरी तरह लाॅक (Lockdown in itarsi)कर दिया गया है। लेकिन पहरा के बाद भी लोगों के इधर-उधर आने का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार की देर रात में इटारसी से बनखेड़ी (Bankhedi)पहुंचे एक ही परिवार के चार सदस्यों के बारे में सूचना मिलते ही प्रशासनिक व स्वास्थ्य टीम के होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में चारों को क्वारंटाइन किया गया। स्वास्थ्य विभाग लगातार इनकी निगरानी भी कर रहा है।

Read this also: लाॅकडाउन में अगर आपके बच्चे में दिख रहा यह बदलाव तो हो जाएं सचेत, अपनाइए यह तरीका

लाॅकडाउन के बीच ही बुधवार की रात में बनखेड़ी क्षेत्र (bankhedi) के बाचावानी गांव में एक परिवार पहुंच गया। बताया जा रहा है कि इटारसी से यहां यह परिवार बाइक से पहुंच गया। परिवार के सदस्यों में पति-पत्नी व दो बच्चे शामिल थे। देर रात में पहुंचे परिवार के बारे में अगली सुबह जब स्वास्थ्य विभाग को जानकारी हुई तो उनके होश फाख्ता हो गए। आनन फानन में परिवार के चारों सदस्यों को एक निजी मैरिज गार्डन में क्वारंटाइन (Four persons quarantine) किया गया।
जबकि इस दंपत्ति के माता-पिता को उनके घर में क्वारंटाइन (quarantined) किया गया है।

Read this also: लाॅकडाउन के बीच दो अधिकारियों के बीच मतभेद खुलकर आया सामने, विधायक ने किया हस्तक्षेप तो...

स्वास्थ्य महकमा ने आवश्यक निगरानी शुरू करने के साथ ही इनकी जांच के लिए भी कवायद शुरू कर दी है। फिलहाल, प्रयास यह किया जा रहा है कि बेरोकटोक आवागमन पर पूर्णतया रोक सफल हो।
बीएमओ जेएस परिहार (BMO Dr.JS Parihar) ने चार लोगों को क्वारंटाइन किए जाने की पुष्टि की है।

Read this also: Disinfection tunnel/Chamber बनाने पर सरकार ने लगाई रोक, सोडियम हाईपोक्लोराइट से हो रहा नुकसान

by: Shakeel Niyazi