
Indian Junior Hockey : Team India defeats Japan
इटारसी। रविवार को पूरा देश मुंबई में हुए INDIA और NEW ZEALAND के बीच CRICKET सीरिज के पहले एक दिवसीय मैच को टकटकी लगाए देख रहा था, टीम इंडिया की हार के साथ ही सभी मायूस हो गए, वहीं मप्र. के इटारसी के छोटे से गांव शिवनगर चांदौन में बड़े से प्रोजेक्टर पर हॉकी का मैच देखा जा रहा था। घर से सात समंदर दूर जब इटारसी के इस छोरे की अगुवाई ने इंडियन Indian Junior Hockey टीम ने जब जापान को मात दी तो पूरा शहर खुशी से झूम उठा। दरअसल इंडिया की टीम की कमान इटारसी के शिवनगर चांदौन गांव के बालक विवेक सागर प्रसाद को मिली है। रविवार को विब्बी की टीम का पहला मैच जापान से था। जिसमें टीम इंडिया को 3-2 से जीत मिली। इंडियन टीम को जीत के बाद विब्बी का पूरा गांव उसके घर के सामने ढोलों की आवाज पर खुशी से झूम उठा।
गांव में पहली लगा प्रोजेक्टर, किया डांस
अपने बच्चे विब्बी को मलेशिया की जमीन पर हिंदुस्तान के लिए हॉकी खेलता देखने के लिए विब्बी के पिता रोहित प्रसाद ने परिजनों की मांग पर घर में ही प्रोजेक्टर लगाया। इस प्रोजेक्टर पर मैच देखने के लिए गांव के लगभग डेढ़ सौ लोग पहुंचे। लोगों ने टीम की जीत होने पर खुशियां मनाने के लिए ढोल की व्यवस्था कर रखी थी। जैसे ही जूनियर टीम इंडिया ने जापान की टीम को ३-२ से हराया तो पूरा गांव खुशी से झूम उठा। लोगों ने विब्बी के घर के सामने जमकर डांस किया। महिलाएं और युवतियां भी खुशियां मनाने से पीछे नहीं हटीं।
गांधी मैदान पर भी मनी खुशी
इधर विब्बी के घर से करीब 20 किमी दूर शहर के गांधी मैदान पर भी जूनियर टीम इंडिया की जीत की खुशी मनाई गई। मैदान पर अभ्यास कर रहे हॉकी के नन्हें खिलाडिय़ों ने आतिशबाजी कर टीम की जीत की खुशी को सेलीब्रेट किया। हॉकी खिलाड़ी कन्हैया गुरयानी ने कहा कि यह हमारी लिए दोहरी खुशी का पल है। एक तो हमारे बीच के बालक ने देश में शहर का नाम रोशन किया है वहीं विदेशी धरती पर अपनी कप्तानी में पहला लीग मैच जीतकर देश का मान बढ़ाया है।
Published on:
23 Oct 2017 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
