31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऐसा करने वाले 21वीं सदीं के पहले भारतीय क्रिकेटर बने विराट कोहली

वानखेड़े स्टेडियम में शतक लगाने वाले 21वीं सदी के पहले भारतीय क्रिकेटर बने विराट कोहली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 22 Oct 2017, 6:04 PM IST

virat kohli

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले मैच में कप्तान कोहली ने एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। कोहली अब शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर है। कोहली ने आज पोटिंग को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ-साथ कोहली वानखेड़े स्टेडियम में 21वीं सदी शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए। कोहली से पहले इस स्टेडियम में सचिन ने शतक बनाया था। हालांकि सचिन ने 1996 में यह शतक ठोका था। इस तरह से वानखेड़े स्टेडियम में चल रहे 21 साल के सूखे को कोहली ने खत्म कर दिया। कोहली ने इस मैच में 125 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 121 रनों की शानदार पारी खेली।

1996 में सचिन ने जड़ा था शतक
एकदिवसीय मैचों में वानखड़े स्टेडियम पर शतक लगाने वाले अंतिम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है। सचिन ने भी यह कारनामा आज के 21 साल पहले किया है। सचिन ने साल 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए शतक लगाया था। 14 दिसंबर 1996 को हुए इस मैच में सचिन ने 114 रनों की पारी खेली थी। सचिन ने इस पारी में 124 गेंदों का सामना किया था। भारतीय टीम सचिन की शतक के दम पर इस मैच को जीतने में कामयाब रही थी।

17 मैच खेल चुकी है भारतीय टीम
भारतीय टीम ने अबतक वानखड़े स्टेडियम पर कुल 17 मुकाबले खेला है। इन 17 मुकाबलों में से मात्र दो मैचों में किसी भारतीय बल्लेबाज ने शतक लगाया है। मोहम्मद अजहरुद्दीन वानखड़े स्टेडियम में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। अजहर ने यहां पर 1987 में श्रीलंका के खिलाफ शतक लगाया था। जिसके 11 साल बाद सचिन ने शतक लगाने में कामयाबी हासिल की थी।

पोटिंग को छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने अपने करियर का 31वां वनडे शतक लगाते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को सर्वाधिक वनडे शतकों की सूची में पीछे छोड़ दिया। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा 49 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद अभी तक विराट और पोंटिंग 30-30 शतकों के साथ संयुक्त दूसरे नंबर पर चल रहे थे। अब विराट कोहली ओवरऑल दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

कीवी टीम के सामने 281 रनों का लक्ष्य
कप्तान कोहली के शानदार शातकीय प्रहार से भारतीय टीम ने पहले मैच न्यूजीलैंड को 280 रनों का लक्ष्य दिया है। मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआती झटके लगे। लेकिन कप्तान कोहली की शतक के दम पर टीम ने सम्मानजनक स्कोर बनाने में सफल रही। कोहली अपने करियर के 200वें मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों की पारी खेली। अब मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को निर्धारित 50 ओवर में 281 रन बनाने होंगे।