15 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकिल से यात्रा क्यों कर रहे बीके हिंदुस्तानी: जानिए खबर में

144 दिनी नर्मदा सेवा यात्रा में बाबरीघाट निवासी बीके हिंदुस्तानी साइकिल से चलकर लोगों में जगा रहे अलख
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Devendra Kumar Awadhiya

•

Jan 17, 2017

awareness

awareness

होशंगाबाद. नर्मदा सेवा यात्रा के साथ जिले के बाबरीघाट के नर्मदा भक्त बीके हिन्दुस्तानी भी चल रहे हैं, किन्तु वे पैदल या वाहन से ना चलकर सायकिल से यात्रा के साथ चल रहे हैं। 62 वर्षीय हिन्दुस्तानी ने बताया कि वे 11 दिसम्बर से ही यात्रा के साथ चल रहे हैं, किन्तु वे यात्रा के साथ पैदल या वाहन से ना चलकर अपनी सायकिल से यात्रा कर रहे हैं। उनका यात्रा के दौरान सायकिल से चलने का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में माँ नर्मदा के प्रति समर्पण भाव पैदा कर मां नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त कर लोगों में पर्यावरण एवं पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि अब तक वे यात्रा के साथ विभिन्न जिलों एवं गांवों से होकर गुजरे हैं, उन गांवो के 12 वीं पास 126 युवकों का चयन किया है जो नर्मदा को प्रदूषण से मुक्त कराने के कार्य में सहयोग देंगे। परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे भी हैं। उनकी अनुपस्थिति में उनकी बड़ी पुत्री पत्रकारिता का उनका मिशन संभाल रही है। 144 दिन की यात्रा पूरी कर वे पुन: उन गांवो में सायकल से जायेंगे जहाँ-जहाँ से यात्रा गुजरी है।