25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी संग यूं हाॅलिडे एन्ज्वाॅय कर रहा है ये सफाई कर्मी, कहा— मैं हूं अरबपति

ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में बतौर क्लीनर काम कर रहे हरमन गोर्डन को छात्रों ने ऐसा अनोखा तोहफा दिया, जिसे वह कभी भुला नहीं सकते।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 21 Sep 2018, 11:33 AM IST

wow

पत्नी संग यूं हाॅलिडे एन्ज्वाॅय कर रहा है ये सफाई कर्मी, कहा— मैं हूं अरबपति

नई दिल्ली: अच्छी पढ़ाई, नौकरी और बेहतर काम के सिलसिले में अक्सर लोगों को अपना परिवार छोड़कर घर से दूर, दूसरे शहर और विदेश तक जाना पड़ता है। लेकिन, घर तो घर होता है और हमेशा मन करता है कि हम अपने घर में परिवार के साथ रहें। हालांकि, ऐसा हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता है। लेकिन, जब हमें ये मौका मिले तो खुशी का ठिकाना नहीं रहता है। आज हम आपको ऐसे ही एक किस्से के बारे में बता रहे हैं, जो शायद आपके मन को कुछ राहत दे।

यूनिवर्सिटी के क्लीनर को छात्रों ने दिया अनोखा तोहफा


ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी में बतौर क्लीनर काम कर रहे हरमन गोर्डन को छात्रों ने ऐसा अनोखा तोहफा दिया, जिसे वह कभी भुला नहीं सकते। दरअसल, हरमन गोर्डन मूल रूप से जमैका से हैं। वह पिछले कई सालों से अपने देश जमैका वापस जाना चाहते थे, लेकिन काम की वजह से वह घर नहीं जा पा रहे थे। ये बात जब यूनिवर्सिटी के छात्रों को पता चली तो उन्होंने हरमन के लिए एक कैंपेन चलाया और 1500 पाउंड जमा किए। इसके बाद तोहफे के रूप में उन्हें ये पैसे देकर पत्नी के साथ हॉलिडे पर उनके देश जमैका भेज दिया।

भावुक हो गए हरमन, वीडियो हुआ वायरल


जब हरमन को छात्रों की ये बात पता चली तो बेहद भावुक हो गए। हरमन अपना संदेश देते हुए रो पड़े। उनका ये वीडियो देखते देखते वायरल हो गया। इस वीडियो में हरमन संदेश देते हुए कह रहे हैं कि उन्हें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि अब वह अपनी पत्नी के साथ जमैका छुट्टिया मनाने जा सकेंगे। वह छात्रों का यह तोहफा जिंदगीभर नहीं भूल सकते। ये खुशी उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी है। हरमन ने इसके लिए अपने सभी मददगारों को धन्यवाद देते हुए खुद को अरबपति बताया। बता दें, हरमन इस बार अपनी शादी की 23वीं सालगिरह भी मना रहे हैं।