
Card Game
नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) जितना लंबा खिंच रहा है लोग भी उतने ही परेशान होते जा रहे हैं। यहीं वजह है कि कई लोग अपना टाइम पास करने के लिए कोई न कोई तरीका ढूंढ रहे है। लेकिन कुछ लोगों को टाइम पास करना बड़ा महंगा पड़ गया।
दरअसल हुआ यूं कि ताश खेलने के चक्कर में 24 लोग कोरोना वायरस ( coronavirus ) से संक्रमित हो गए हैं। यह जानकारी कृष्णा जिले के जिलाधिकारी ए मोहम्मद इम्तियाज ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि विजयवाड़ा के एक और इलाके में ट्रक चालक द्वारा समय बिताने के लिए एक साथ जमा होने की वजह से भी कई लोग कोरोना के मरीज हो गए हैं।
इम्तियाज ने बताया कि गत दिनों में दोनों घटनाओं से तकरीबन 40 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि शहर के कृष्ण लंका इलाके में समय काटने के लिए ट्रक चालक ( Truck Driver ) दोस्तों और पड़ोसियों के साथ मिलकर ताश खेल रहा था जबकि पास में महिलाएं समूह बना कर तंबोला खेल रही थी।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) का ख्याल ने रखने की वजह से 24 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। इसी तरह तरह की घटना कर्मिका नगर में हुई। जहां ट्रक चालक ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन किया जिसकी वजह से 15 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ गए।
वीडियो संदेश में जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं करना संक्रमण बढ़ने का कारण है। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए सामाजिक दूरी का अनुपालन करने की अपील की है। आपको बता दें कि विजयवाड़ा में अब तक कोविड-19 के लगभग 100 मामले सामने आ चुके हैं।
Published on:
28 Apr 2020 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
