
नई दिल्ली। लोगों के दिलों से इंसानियत खत्म होती जा रही है। तभी तो रात को दुर्घटना (Road Accident) के शिकार हुए तीन युवक बीच सड़क जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। मगर लोग उन्हें अनदेखा कर आगे बढ़ रहे थे। हद तो तब हो गई कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने की जगह किसी ने उनका मोबाइल ही चुरा लिया।
मामला दिल्ली गेट के पास का है। जहां देर रात हादसे में घायल तीनों लड़के सड़क पर तड़पते रहे। इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल चुरा लिया और कवर वहीं फेंक दिया। हालांकि एक राहगीर ने घायलों को सड़क से उठाकर फुटपाथ पर एक के ऊपर एक लिटा दिया। तभी सड़क से गुजर रहे एक युवक की नजर युवकों पर पड़ी तो उसने अपनी स्कूटी रोकी और तीनों को एक ऑटो से अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचाने वाले युवक को बाद में पता चला कि तीनों लड़के उसके पड़ोसी हैं। अस्पताल पहुंचने में करीब 25 मिनट लग गए। घायलों का ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटनास्थल से महज 300 मीटर दूर एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी थी। यदि समय पर तीनों को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उनकी जान बच सकती थी।
Published on:
02 Dec 2019 10:40 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
