नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपने 2 दिवसीय दौरे के लिए भारत पहुंच चुके हैं। ट्रम्प के साथ उनकी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जैरेड कुशनर भी भारत यात्रा पर आएं है। गुजरात ( Gujrat ) में नमस्ते ट्रम्प ( Namaste Trump ) कार्यक्रम में शामिल होने के बाद देर शाम ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचेगे।