
नई दिल्ली। छिपे हुए खजाने अक्सर बहुत ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होते हैं। दुनिया में आज भी कई ऐसे खजाने हैं जिनके बारे में हम जानते तो हैं लेकिन वह आज तक नहीं मिले। आज हम ऐसे ही 5 ऐतिहासिक खजानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में सबने सुना तो बहुत है लेकिन देखा नहीं।
1. 2,000 साल पुराना मेनोरा
यह लगभग 1,950 साल पहले का मेनोरा है। इस बेशकीमती मेनोरा को 70 ईस्वी में रोमनों ने यरूशलेम के मंदिर से चुराया था।
2.चीन की शाही सील
इंपीरियल सील जिसे हिरलूम सील ऑफ द रियलम के रूप में भी जाना जाता है। यह एक जेड सील है जिसे 221 ईसा पूर्व में चीन के तत्कालीन नवगठित सम्राट के लिए बनाया गया था। उसके बाद इसके अस्तित्व का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
3.इंग्लैंड के क्राउन ज्वेल्स
इंग्लैंड के क्राउन ज्वेल्स भी उन खजानों में से एक है जिसके बारे में जानकारी तो हैं लेकिन उसे आज तक देखा नहीं गया।
4.डागोबर्ट का स्कैपटर
फ्रांस के राजा डागोबर्ट के मुकुट का हिस्सा था। 7 वीं शताब्दी में किंग डागोबर्ट के राज्याभिषेक के लिए बनाया गया था। यह भी आज तक नहीं मिला।
5. फ्लोरेंटाइन डायमंड
ये मेडिसी परिवार का पीला हीरा है, जो मूल रूप से भारत से आया था। इस हीरे के बारे में बहुत कुछ जानकारी है। लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी ये अभी तक नहीं मिला।
Updated on:
27 Aug 2019 09:26 pm
Published on:
27 Aug 2019 09:22 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
