
ibrahim Lianov
नई दिल्ली। कभी भी छोटे बच्चों को कमजोर नहीं आंकना चाहिए। कई बार टीवी चैनलों पर रियलिटी शो में छोटे बच्चों की प्रतिभाएं भी देखने को मिलती है। बच्चों की प्रतिभा को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। आप आपको एक छोटे से बच्चे के बारे में बताने जा रहे है, जिसके कारमाने देखकर हर कोई हैरान है। जी हां, हम कर रहे है छह साल के रूस के बच्चे की। 6 वर्षीय इब्राहिम लियानोव ने 2 घंटे में 3270 पुश-अप लगाकर अनोखा रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस उपलब्धि को रशियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। सोशल मीडिया पर इब्राहिम को काफी सराहा जा रहा है।
स्पोर्ट्स क्लब ने किया सम्मानित
लियानोव और उसके पिता क्लब के रेग्यूलर मेंबर हैं और पुश-अप प्रतियोगिता जीतने के लिए उन्हें रोजाना ट्रेनिंग दी गई। लियानोव के पुश—अप लगाने के तरीके को देखकर रूस का स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब 'चिंगिज' काफी प्रभावित हुआ। उसने परिवार को पुरस्कार के तौर पर एक घर देने की घोषणा की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम का लक्ष्य अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह बनाना है। इसके लिए वह रोजाना अपने पुश-अप के लक्ष्य दोगुना करने की तैयारी कर रहा है।
5 साल के लड़के ने किए 4150 पुश-अप
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 में पांच साल के लड़के ने एक बार में 4150 पुश-अप्स किए थे जिसके बाद उसे ईनाम में मर्सिडीज मिली थी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के करीबी सहयोगी रमजान कादीरोव ने उसे कार की चाबी दी थी। इब्राहिम ल्यानोव और उनके पिता एक स्थानीय स्पोर्ट्स क्लब के नियमित सदस्य हैं,और उन्हें पुश-अप्स जीतने के लिए रोज़ प्रशिक्षित किया जाता था। इब्राहिम लियानोव ने क्लब को पुरस्कार के रूप में एक पूर्ण अपार्टमेंट दिया है। कई लोग कुछ पुश-अप्स के बाद थक जाते हैं, लेकिन जैसा कि अब्राहम ल्यानोव ने दिखाया है, कुछ भी असंभव नहीं है।
Published on:
05 Nov 2020 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
