
नई दिल्ली: 65वें फिल्मफेयर (65th Filmfare Award) में बॉलीवुड के यंग ब्रिगेड से लेकर दिग्गज हस्तियों तक शामिल हुईं।इस बार के फिल्म फेयर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय (Gully Boy)' का दबदबा रहा। 'गली बॉय' फिल्म ने इस साल के फिल्मफेयर में 11 पुरस्कार जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है। फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filmfare Award 2020 Winners) में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार जीता तो वहीं रणवीर सिंह बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता। बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जोया अख्तर को मिला। ‘गली बॉय’ के लिए ही बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और बेस्ट सपोर्टिंग ऐक्ट्रेस अमृता सुभाष चुने गए।लेकिन इस अवार्ड शो के आने के बाद लोगों ने Memes बनाने शुरू कर दिए। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।
विपुल नाम के यूजर ने लिखा- पुराने समय में फिल्मफेयर पुरस्कार की विश्वसनीयता होती है। अब आलिया भट्ट और अनन्या पांडे भी फिल्मफेयर पुरस्कार की विजेता हैं
ananya pandey की एक तस्वीर साझा करते हुए एक यूजर ने लिखा- जब आपको पता ना हो ये अवार्ड आपको क्यों मिला हो।
Published on:
17 Feb 2020 07:51 am
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
