1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

7 साल के बच्चे के खिलौने वाले डिब्बे से मिली लोडेड गन, फिर जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था…

पुलिस मामले की जांच कर रही है और बंदूक के मालिक को पकडऩे की कोशिश में जुटी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priya Singh

•

Updated: 18 May 2018, 3:17 PM IST

7 year old accidentally shot himself by handgun found in toy box

7 साल के बच्चे के खिलौने वाले डिब्बे से मिली लोडेड गन, फिर जो हुआ वो किसी बुरे सपने से कम नहीं था...

नई दिल्ली। अमेरिका में उपनगरीय मिनियापोलिस स्थित घर में एक मन अपने होश खो बैठी जब उसने बेटे को खून से लथपथ पाया। पुलिस को बुलाने पर पता चला कि 7 साल के बच्चे ने खुद को गोली मार ली थी। पुलिस के कार्यवाई करने के बाद पता चला कि गन बच्चे के खिलौने के डिब्बे से उसे मिली थी। बंदूक में गोलियां भरी हुई थीं। पुलिस को रिपोर्ट मिली कि एक बच्चे के सिर से खून बह रहा है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को केयारिस सैमुअल्स के सिर में गोली लगने की बात का पता चला। बुधवार दोपहर की घटना में केयारिस सैमुअल्स की मृत्यु हो गई। अधिकारियों ने कहा कि 7 से 11 वर्ष के बच्चे घर पर वयस्क के बिना खेल रहे थे जब उनमें से एक ने बेडरूम में एक बॉक्स में बंदूक मिली।

आज मामले की पूरी जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कियारिस के साथ अन्य तीन बच्चे भी वहां मौजूद थे। वह बिना किसी बड़े की निगरानी में थे जिस वक्त उन्हें खिलौने के डिब्बे से बंदूक मिली। जिसके बाद अन्य तीन बच्चे कमरे से बाहर निकल गए और कियारिस ने गलती से खुद पर गोली चला ली। केयारिस ने जब दुर्घटनावश खुद को गोली मारी उस वक्त बाकी बच्चे बाहर थे। घटना के तुरंत बाद बच्चे की मां घर पहुंची। प्लेमथ के पुलिस प्रमुख माइकल गोल्डस्टीन ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बक्से में बंदूक कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। प्लेमथ के पुलिस प्रमुख माइकल गोल्डस्टीन ने बताया कि बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि बक्से में बंदूक कहां से आया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बंदूक के मालिक को पकडऩे की कोशिश में जुटी है। अमेरिका में सुबर्बन मिनियापोलिस हुए इस हादसे के बाद यहां के स्थानीय लोग सकते में हैं।