4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खौलते हुए पानी में बुरी तरह से जल गया बच्चा, अब ज़िंदगी भर इस महत्वपूर्ण चीज़ से रहेगा वंचित?

उबलते हुए पानी से जलने के बाद बच्चा असहनीय दर्द से चिल्ला रहा था। वह ज़ोर-ज़ोर से कह रहा था कि मुझे बचा लो।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Jun 02, 2018

atwin

खौलते हुए पानी में बुरी तरह से जल गया बच्चा, अब ज़िंदगी भर इस महत्वपूर्ण चीज़ से रहेगा वंचित?

नई दिल्ली। इंग्लैंड के नॉर्थ यॉर्कशायर से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक 7 साल का बच्चा खौलते हुए पानी से बुरी तरह जल गया। इस घटना में बच्चे का पूरा माथा और चेहरा काफी बुरी तरह से जल गया है। बच्चे का नाम ओवेन अटकिन बताया जा रहा है, जो इस घटना के बाद काफी डरा-सहमा हुआ है। डॉक्टरों ने बताया कि पानी काफी गरम था, जिससे बच्चे का सिर, माथा और चेहरा बुरी तरह से जल गए हैं। डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे के बाल अब वापस उगेंगे या नहीं, इस बारे में कुछ साफ नहीं कहा जा सकता है।

हादसे के तुरंत बाद बच्चे को आपातकालीन इलाज के लिए शेफील्ड चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के बर्न यूनिट में ले जाया गया था। पूरा मामला बीते रविवार 27 मई का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर बच्चा केतली में खौलते हुए खौलते हुए पानी से कैसे जल गया। उबलते हुए पानी से जलने के बाद बच्चा असहनीय दर्द से चिल्ला रहा था। वह ज़ोर-ज़ोर से कह रहा था कि मुझे बचा लो। ओवेन के पिता पॉल अटकिन ने बताया कि वह हादसे के वक्त उनके किसी जानकार के पास साउथ यॉर्कशायर के साउदी ग्रीन ही रह रहा था।

पॉल ने बताया कि उनका बच्चा जितने दर्द में है, उससे ज़्यादा दर्द उन्हें हो रहा है। पॉल ने बताया कि यह उनके लिए काफी कठोर समय है, उन्हें अपनीं आंखों से अपने जिगर के टुकड़े को ऐसी हालत में देखना पड़ रहा है। अपने दुखों को साझा करते हुए पॉल ने बताया कि वे अपने बच्चे को ऐसी हालत में देखने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन अफसोस वे उसकी जल्द से जल्द उबरने के लिए कोई जादू भी नहीं कर सकते हैं। साउथ यॉर्कशायर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 7 साल के बच्चे के बुरी तरह से झुलसने के बाद जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरा हादसा शेफील्ड साउदी ग्रीन रोड के एक घर में हुआ।