6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

60 साल के शख्स ने 23 साल छोटी लड़की से की शादी, देखने वालों की लगी भीड़

Second marriage : झारखंड के राजनगर का है मामला, पति-पत्नी की रजामंदी से हुई दूसरी शादी दूसरी शादी के लिए कम उम्र की लड़की को भी नहीं हुआ ऐतराज

less than 1 minute read
Google source verification
Second marriage

old man married to youngest girl

नई दिल्ली। पति का पत्नी को धोखा देकर दूसरी शादी (second marriage) करने की तो अक्सर खबरें आती हैं। मगर क्या आपने कभी सोचा है कि एक पति अपनी पत्नी की ही रजामंदी से दूसरी शादी कर रहा है और मजेदार बात यह है कि शादी के लिए उसकी आधी जिंदगी बीत गई, ऐसे में उसने दूसरी शादी का फैसला किया। मामला झारखंड (Jharkhand) के राजनगर जिले का है। जहां 60 साल के एक शख्स ने अपने से 23 साल छोटी लड़की से विवाह किया है।

20वीं बार प्रेगनेंट हुई महिला, गन्ने के खेत में दिया बच्चे को जन्म

बताया जाता है कि बुजुर्ग शख्स (old man) के अंदर बेटे की ऐसी चाहत बढ़ी कि उसने एक ऐसा कदम उठाया है। शख्स का नाम लालमोहन है। उसकी पहली शादी 30 साल पहले सरला महतो से हुई थी। लालमोहन को सरला महतो से दो बेटियां हुईं, जिनमें से एक बेटी की शादी भी हो गई है। जब पहली पत्नी से लालमोहन को पुत्र की प्राप्ति नहीं हो पाई तो उसने दूसरा विवाह करने का निर्णय लिया। अब लालमोहन ने चैती महतो से विवाह कर लिया। इस शादी (marriage) में लालमोहन की पहली पत्नी का परिवार भी शामिल हुआ।

समाजसेवी रामरतन के मुताबिक दंपत्ति को पुत्र की प्राप्ति नहीं हुई जिस कारण पति-पत्नी ने मिलकर ये निर्णय लिया है। इस अनूठी शादी को देखने के लिए दूर-दराज से लोग भीमखंदा पहुंचे थे। इस वजह से मंदिर में काफी भीड़ मौजूद रही। वहीं बुजुर्ग की दूसरी पत्नी चैती भी शादी से खुश है। उसका कहना है कि वो पूरी निष्ठा से पत्नीव्रता होने का धर्म निभाएगी।