5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला को टक्कर मारकर भाग रहे थे युवक, कार नहीं हुई स्टार्ट तो किया ये काम

Accident in Ludhiana : लुधियाना का है मामला, सड़क किनारे टहल रही थी बुजुर्ग महिला सीसीटीवी में कैद हुई घटना, टक्कर से बेहोश हो गई थी महिला

2 min read
Google source verification
Accident in Ludhiana

car hits old lady

नई दिल्ली। लोग सड़कों पर अक्सर रेस लगाते हुए देखे जाते हैं। रफ्तार के इस खेल में कई बार वो दूसरों की जान भी मुसीबत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक हादसा (car accident) लुधियाना में देखने को मिला। जहां कुछ युवक कार से तेज गति में जा रहे थे। उसी दौरान सड़क किनारे चहलकदमी कर रही बुजुर्ग महिला को उन्होंने टक्कर मार दी। घटना से डरकर वे मौके से भागने (run away) लगी मगर तभी उनकी कार ने धोखा दे दिया। ऐन मौके पर पर गाड़ी स्टार्ट (car start) ही नहीं हुई।

पिज्जा कंपनी को कैरी बैग के लिए ग्राहक से 14 रुपए लेना पड़ा महंगा, भरने पड़े 10 लाख रुपए

घटना लुध‍ियाना (Ludhiana) के राजगुरु नगर इलाके की है। कार से महिला को टक्कर लगने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक कार के स्टार न होने पर दो लड़के बाहर आते हैं। उनमें से एक युवक हिम्मत करके महिला के पास आकर उन्हें उठाने की कोशिश करता है मगर कामयाब नहीं हो पाता है।

कार की टक्कर लगने पर महिला दूर जाकर गिरती है और तुरंत बेहोश हो जाती है। महिला का शरीर भारी होने की वजह से युवक उन्हें उठा नहीं पाते हैं। ऐसे में वे घायल महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग निकलते हैं। महिला लुधियाना के एक निजी अस्पताल की पूर्व कर्मचारी रही हैं। पीड़ित बुजुर्ग महिला की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि इस बारे में पीड़ित और उनके परिवारवालों ने बात करने से इंकार किया है।