5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कबूतर के सिर पर दिखी टोपी तो लोगों ने कहा कितना क्यूट है, मगर सच्चाई जान उड़ जाएंगे होश

Hat On Piegon's Head : पक्षियों के खिलाफ बरते जाने वाले क्रूर बर्ताव के खिलाफ इस महिला ने उठाई आवाज

less than 1 minute read
Google source verification
Hat On Piegon's Head

Hat On Piegon's Head

नई दिल्ली। मुर्गे के सिर पर तो आपने टोपी (Hat) देखी होगी। मगर क्या कभी आपने किसी कबूतर के सिर पर टोपी देखी है। दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कबूतर (Piegon) के सिर पर लाल टोपी दिख रही है। ये लोगों को काफी क्यूट लग रहा है। मगर इसकी सच्चाई जान आप चौंक जाएंगे।

दरअसल कबूतर के सिर पर ये टोपी अपने आप नहीं उगी है बल्कि इसे किसी ने चिपकाया है। हैरानी की बात यह है कि ये टोपी कबूतर के सिर पर गोद से चिपकाई गई है जो कबूतर के मूवमेंट से भी नहीं गिर रही है। इससे कबूतर के खाल को नुकसान हो सकता है। इससे उसकी जान भी जा सकती है। ये देख Mariah Hillman ने इसके खिलाफ आवाज उठाई है। वो पक्षियों के हक के लिए आवाज उठाने वाली संस्था में काम करती हैं। वो बताती हैं कि इस वीडियो पर उन्हें उनके एक दोस्त ने टैग किया था। वो कहती हैं सबसे पहले दिमाग में आता है कि कितना क्यूट वीडियो है, लेकिन ऐसा नहीं है। ये पशु-पक्षियों के साथ होने वाले क्रूर बर्ताव को दिखाते हैं।