
नई दिल्ली। अयोध्या फैसले को लेकर जहां पूरा देश बेसब्र था। वहीं कई लोगों में ये आस्था का भी विषय था। इस लिए कुछ लोग पूजा-पाठ करते भी नजर आए। मगर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें एक एंकर चप्पल उतारकर नंगे पैर अयोध्या का फैसला पढ़ता नजर आया। लोग एंकर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बताया जाता है कि ये एंकर एक कन्नड न्यूज चैनल के हैं। ये एंकर चैनल के प्रमुख भी है। इनका नाम श्री रंगनाथ है। वे श्रीराम को सम्मान देने के लिए नंगे पैर खबर पढ़ते दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होते ही लोगों ने इसकी जमकर सराहना की। कुछ यूजर्स ने लिखा, ये तस्वीर देखकर रामायण की याद आ गई थी। जब वह सीरीयल टेलीकास्ट होता था तो कई लोग टीवी पर कुमकुम लगाकर श्रीराम का तिलक करते थे। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ये हमारे देश की संस्कृति है। जो आस्था में विश्वास करना सिखाती है।
Updated on:
10 Nov 2019 03:45 pm
Published on:
10 Nov 2019 03:44 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
